Skip to content
Monday, 16 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
अंतरराष्ट्रीय

चीन-रूस-अमेरिका शिखर सम्मेलन का युगांतकारी महत्व : चीनी विदेश मंत्रालय

चीन रूस अमेरिका शिखर सम्मेलन का युगांतकारी महत्व : चीनी विदेश मंत्रालय

चीन-रूस-अमेरिका शिखर सम्मेलन का युगांतकारी महत्व : चीनी विदेश मंत्रालय

बीजिंग, 16 नवंबर . चीनी President शी चिनफिंग 19 नवंबर को रूसी President पुतिन और अमेरिकी President ट्रंप के साथ शनचन में चीन-रूस-अमेरिका शिखर सम्मेलन करेंगे.

चीनी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता माओ निंग ने Monday को नियमित प्रेस वार्ता में संबंधित सवाल के जवाब में बताया कि इतिहास में तीनों देशों के राष्ट्राध्यक्ष पहली बार आमने-सामने वार्ता करेंगे. वे विश्व शांति की सुरक्षा करने और प्रमुख देशों के संबंधों की रणनीतिक स्थिरता बढ़ाने पर विचारों का गहन आदान-प्रदान करेंगे, जिसका युगांतकारी महत्व है.

प्रवक्ता ने कहा कि चीन, रूस और अमेरिका संयुक्त राष्ट्र के संस्थापक देश और सुरक्षा परिषद के स्थायी सदस्य हैं. इतिहास में तीनों देशों ने कंधे से कंधा मिलाकर विश्व फासिस्ट विरोधी युद्ध की विजय प्राप्त की. वर्तमान परिस्थिति में तीनों देशों को सहयोग से वैश्विक चुनौतियों का सामना करने और विश्व शांति व स्थिरता बढ़ाने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है. चीन, रूस और अमेरिका द्वारा संवाद मजबूत करना, मतभेदों का प्रबंधन व नियंत्रण करना और संबंधों को स्थिर बनाना तीनों देशों के हितों में है और अंतरराष्ट्रीय समुदाय की अपेक्षा भी है, जो वैश्विक स्थिति को स्थिर बनाने और वार्ता व सहयोग बढ़ाने के लिए लाभदायक है.

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

–

एबीएम/

Share