Skip to content
Tuesday, 17 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
राजनीति,राष्ट्रीय

‘देश को बांटने का काम आरएसएस-भाजपा कर रही है’, भागवत के बयान पर भड़के हुसैन दलवई

‘देश को बांटने का काम आरएसएस भाजपा कर रही है’, भागवत के बयान पर भड़के हुसैन दलवई

‘देश को बांटने का काम आरएसएस-भाजपा कर रही है’, भागवत के बयान पर भड़के हुसैन दलवई

Mumbai , 16 नवंबर . राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) प्रमुख मोहन भागवत, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और Maharashtra Government के मंत्री नितेश राणे के बयानों को लेकर कांग्रेस नेता हुसैन दलवई ने तीखी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने भाजपा और आरएसएस पर समाज में विभाजन पैदा करने का आरोप लगाया. इसके अलावा, उन्होंने राहुल गांधी पर की गई टिप्पणी, बिरसा मुंडा को श्रद्धांजलि देने के विवाद, ठाकरे बंधुओं पर नितेश राणे के बयान और परिसीमन के मुद्दे पर भी अपनी बात रखी. वहीं, एनसीपी (शरद पवार) की सांसद सुप्रिया सुले के परिसीमन संबंधी बयान के बाद इस मुद्दे पर Political चर्चा तेज हो गई है.

मोहन भागवत ने कहा था कि दुनिया की कुछ ताकतें India को महान बनते नहीं देखना चाहतीं. उनका कहना था कि India आगे बढ़ रहा है, लेकिन छोटी-छोटी पहचानों के आधार पर समाज में टकराव पैदा करने और देश को बांटने की कोशिश हो रही है. इस पर हुसैन दलवई ने पलटवार करते हुए कहा कि आरएसएस, उसके अलग-अलग संगठन और भाजपा खुद वही काम कर रहे हैं, जिसकी बात मोहन भागवत कर रहे हैं. पहले अपने लोगों को देश में झगड़े और दरार पैदा करने से रोकना चाहिए. दलवई ने हिंदुत्व के नाम पर समाज में विभाजन पैदा करने का आरोप लगाते हुए कहा कि दूसरों को नसीहत देने से पहले अपने कामों पर भी नजर डालनी चाहिए.

गृह मंत्री अमित शाह ने राहुल गांधी को नसीहत दी थी कि अंतरराष्ट्रीय मंचों पर India को बदनाम करके सत्ता हासिल नहीं की जा सकती. इस पर दलवई ने कहा कि India को बदनाम करने के लिए राहुल गांधी की जरूरत क्यों पड़ेगी? उन्होंने Prime Minister Narendra Modi और अमित शाह पर निशाना साधते हुए कहा कि दुनिया में India की छवि को नुकसान पहुंचाने के लिए मौजूदा भाजपा Government जिम्मेदार है.

भाजपा की ओर से कांग्रेस पर आदिवासी समुदाय के खिलाफ होने और राहुल गांधी के बिरसा मुंडा को श्रद्धांजलि देने नहीं पहुंचने का आरोप लगाए जाने पर दलवई ने कहा कि कांग्रेस पार्टी भगवान बिरसा मुंडा का सम्मान करती है और उनका स्मरण करती है. उन्होंने भाजपा की नीतियों पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि आदिवासी क्षेत्रों में बड़े उद्योग लाने के नाम पर जंगलों को उजाड़ा जा रहा है. उन्होंने असम और मणिपुर सहित अन्य क्षेत्रों का जिक्र करते हुए कहा कि भाजपा को दूसरों को नसीहत देने के बजाय अपनी नीतियों पर ध्यान देना चाहिए.

Maharashtra Government के मंत्री नितेश राणे ने आरोप लगाया था कि पहले Pakistan में लिखी गई स्क्रिप्ट राहुल गांधी पढ़ते थे और अब ठाकरे बंधु ऐसा कर रहे हैं. उन्होंने दोनों ठाकरे भाइयों को ‘जिहादी हृदय सम्राट’ भी कहा था. इस पर दलवई ने सवाल उठाया कि जब बालासाहेब ठाकरे हिंदू हृदय सम्राट थे, तब नितेश राणे के पिता ने शिवसेना क्यों नहीं छोड़ी. उन्होंने कहा कि Pakistan की भाषा बोलने का आरोप लगाना गलत है. Government के गलत कामों पर सवाल उठाने का अर्थ यह नहीं है कि कोई Pakistan की भाषा बोल रहा है. उन्होंने आरोप लगाया कि समाज में सांप्रदायिक माहौल बनाने का काम किया जा रहा है.

छठ पूजा और अजान के मुद्दे पर नितेश राणे की टिप्पणी का जवाब देते हुए दलवई ने कहा कि मनसे से सवाल पूछा गया है, इसलिए जवाब भी उसे ही देना चाहिए. उन्होंने कहा कि अजान कुछ मिनटों की होती है और यदि सुबह के समय आवाज को लेकर किसी को शिकायत है, तो आवाज कम करने की बात कही जा सकती है.

एनसीपी (शरद पवार) की वरिष्ठ नेता सुप्रिया सुले ने कहा था कि यदि केंद्र सभी राज्यों में Lok Sabha सीटों की संख्या में समान रूप से 50 प्रतिशत बढ़ोतरी का प्रस्ताव रखता है, तो उनकी पार्टी परिसीमन के लिए तैयार हो सकती है. इस पर दलवई ने आशंका जताई कि भाजपा की मंशा दक्षिण India की सीटें कम करने और कुछ अन्य क्षेत्रों की सीटें बढ़ाने की हो सकती है. विपक्षी दलों को एकजुट होकर इस मुद्दे पर चर्चा करनी चाहिए और सामूहिक रूप से फैसला लेना चाहिए. इस विषय पर केवल अलग-अलग बयान देने के बजाय विपक्ष की साझा रणनीति जरूरी है.

–

पीएसके

Share