Skip to content
Tuesday, 17 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
बॉलीवुड,सिनेमा,मनोरंजन

प्रिंस नरूला को भाई मानते हैं निखिल चिनापा, नेहा धूपिया संग बहस को लेकर बोले-मुझे इसमें मजा आता है

प्रिंस नरूला को भाई मानते हैं निखिल चिनापा, नेहा धूपिया संग बहस को लेकर बोले मुझे इसमें मजा आता है

प्रिंस नरूला को भाई मानते हैं निखिल चिनापा, नेहा धूपिया संग बहस को लेकर बोले-मुझे इसमें मजा आता है

Mumbai , 17 नवंबर . Actor और टीवी होस्ट निखिल चिनापा ने रियलिटी शो ‘रोडीज रीबर्थ’ में अपने साथी गैंग लीडर्स नेहा धूपिया और प्रिंस नरूला के साथ अपने रिश्तों को लेकर खुलकर बात की. निखिल ने बताया कि प्रिंस के साथ उनका रिश्ता भाई जैसा है और दोनों के बीच बहुत कम मतभेद होते हैं. वहीं, नेहा धूपिया के साथ उनकी कई बार बहस हो चुकी है.

ने इंटरव्यू में जब निखिल से पूछा कि शो में तीनों गैंग लीडर्स के बीच दर्शकों को कितनी दोस्ती और कितने टकराव देखने को मिलेंगे. इस पर उन्होंने प्रिंस के साथ अपने रिश्ते के बारे में बताया कि तीनों में से प्रिंस और उनके बीच सबसे कम लड़ाई होती है.

से बात करते हुए निखिल ने कहा, ”हम तीनों नेहा, प्रिंस और मैं, ओजी गैंग के मेंबर हैं. हम तीनों के बीच ज्यादा लड़ाई नहीं होती. खासकर प्रिंस ज्यादा झगड़ों में नहीं पड़ते. मुझे लगता है कि प्रिंस और मैं भाइयों की तरह हैं, इसलिए हम एक-दूसरे के खिलाफ नहीं जाते. कई बार मुझे लगता है कि हमारी सोच भी काफी मिलती-जुलती है. हमारे बीच मतभेद जरूर हुए हैं, लेकिन मैं पूरे भरोसे से कह सकता हूं कि हमने एक-दूसरे से बहुत कम लड़ाई की है.”

वहीं, नेहा के साथ अपने रिश्ते पर बात करते हुए निखिल ने कहा, ”नेहा और मेरे बीच कई बार बहस हुई है. मुझे लगता है कि हम दोनों को अपनी बहस पसंद है या कम से कम मुझे तो इसमें बहुत मजा आता है.”

निखिल ने ‘रोडीज’ के साथ अपने पुराने जुड़ाव को भी याद किया. उन्होंने बताया कि उन्होंने शो के चौथे सीजन में रघु राम के साथ जज के तौर पर शुरुआत की थी. उस समय शो का फॉर्मेट आज से काफी अलग था, लेकिन इसी दौरान उन्हें रघु के स्वभाव और उनके शरारती अंदाज को करीब से जानने का मौका मिला.

निखिल ने कहा, ”यह ‘रोडीज’ का 21वां सीजन है और मैं चौथे सीजन में रघु के साथ जज के तौर पर इस परिवार का हिस्सा बना था. उस समय ‘रोडीज’ काफी अलग था, लेकिन मुझे रघु के सोचने का तरीका समझने का मौका मिला. मैंने उनके व्यक्तित्व को करीब से जाना. वह बहुत शरारती इंसान हैं और उन्हें ऐसा करना सच में पसंद है. जब हमने इस सीजन में रघु की एंट्री देखी, खासकर जब वह आग के बीच से बाहर आए तो मैं सचमुच उन्हें देखकर हैरान रह गया. मेरा मुंह खुला का खुला रह गया था. इसके बाद मैं हंसने लगा, क्योंकि मुझे पता था कि अब आगे क्या होने वाला है.”

निखिल ने शो के होस्ट रणविजय सिंह और रघु राम के काम करने के तरीके की तुलना भी की. उन्होंने कहा, ”इस शो के होस्ट रणविजय सिंह हैं और इसमें कोई शक नहीं कि वह हमारे अब तक के सबसे बेहतरीन रोडीज में से एक हैं. वह एक मेंटर की तरह भी हैं. वह बहुत अच्छे इंसान हैं और कभी जानबूझकर आपको ऐसी मुश्किल परिस्थिति में नहीं डालेंगे, जहां से निकलना बेहद कठिन हो. दूसरी तरफ, रघु बिल्कुल अलग हैं. वह हमेशा आपको असमंजस में डालेंगे और इस सीजन में भी ठीक ऐसा ही हुआ है.”

रणविजय सिंघा के होस्ट वाले रियलिटी शो ‘रोडीज रीबर्थ’ को नेटफ्लिक्स, जियोहॉटस्टार और एमटीवी पर देखा जा सकता है.

–

पीके/वीसी

Share