Skip to content
Tuesday, 17 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
राष्ट्रीय

भोपाल में संविधान रक्षा मार्च के जरिए कांग्रेस दिखाएगी ताकत

Bhopal  में संविधान रक्षा मार्च के जरिए कांग्रेस दिखाएगी ताकत

Bhopal , 17 नवंबर . Madhya Pradesh की राजधानी Bhopal में कांग्रेस ने संविधान दिवस 26 नवंबर को संविधान रक्षा मार्च निकालने का ऐलान किया है. इस मार्च के जरिए कांग्रेस शक्ति प्रदर्शन करने जा रही है. दरअसल, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर संविधान दिवस पर 26 नवंबर को Bhopal में विशाल ‘संविधान रक्षा मार्च’ का आयोजन किया जाएगा.

इस मार्च के माध्यम से ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ एवं ‘वोट रक्षक अभियान’ का शुभारंभ किया जाएगा. Bhopal में होने वाले इस मार्च में पूरे प्रदेश से कार्यकर्ता पहुंचे और कांग्रेस की ताकत नजर आए. इसके लिए पार्टी के तमाम बड़े नेता विभिन्न क्षेत्रों का दौरा कर रहे हैं. बैठकों का दौर जारी है और कार्यकर्ताओं से Bhopal पहुंचने की अपील की जा रही है.

Madhya Pradesh कांग्रेस कमेटी के मीडिया विभाग के अध्यक्ष मुकेश नायक ने बताया कि इस अभियान को प्रभावी बनाने के लिए प्रदेशभर में चरणबद्ध कार्यक्रम निर्धारित किए गए हैं. 22 नवंबर तक सभी जिलों में बैठकें आयोजित कर प्रत्येक बूथ पर कम से कम एक वोट रक्षक नियुक्त किया जाएगा. मंडलम अध्यक्षों को प्रशिक्षित करने के साथ बीएलए, बूथ समिति सदस्यों एवं युवा कार्यकर्ताओं को भी प्रशिक्षण दिया जाएगा. उन्होंने आगे बताया कि 22 से 30 नवंबर तक वोट रक्षकों द्वारा बूथ स्तर पर हटाए गए मतदाताओं के नामों का सत्यापन किया जाएगा.

इस कार्य की प्रतिदिन की प्रगति रिपोर्ट प्रदेश कांग्रेस कमेटी तक पहुंचाई जाएगी. 29 नवंबर से 15 दिसंबर तक सत्यापन के निष्कर्षों के आधार पर ग्राम स्तर पर ‘वोट बचाओ-देश बचाओ चौपाल’ आयोजित की जाएंगी. इन चौपालों के माध्यम से आम नागरिकों को उनके मताधिकार के प्रति जागरूक किया जाएगा. इसके साथ अभियान के अंतर्गत प्रतिदिन आयोजित होने वाले कार्यक्रमों के फोटो एवं वीडियो social media पर साझा किए जाएंगे.

उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए मताधिकार की रक्षा और प्रत्येक पात्र मतदाता के वोट का संरक्षण बेहद जरूरी है. संविधान और लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा के इस अभियान में कांग्रेस का प्रत्येक कार्यकर्ता अपनी जिम्मेदारी निभाएगा. पार्टी की प्रदेश इकाई ने 26 नवंबर को होने वाले संविधान रक्षा मार्च में ज्यादा से ज्यादा कार्यकर्ताओं से Bhopal पहुंचने की अपील की है.

–

एसएनपी/डीकेपी

Share