Skip to content
Tuesday, 17 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
राष्ट्रीय

Supreme Court की टिप्पणी के बाद यमुना प्रदूषण पर सौरभ भारद्वाज ने सरकार को घेरा

Supreme Court की टिप्पणी के बाद यमुना प्रदूषण पर सौरभ भारद्वाज ने Government को घेरा

New Delhi, 17 नवंबर . यमुना नदी के बढ़ते प्रदूषण को लेकर आम आदमी पार्टी (आप) ने दिल्ली Government और जल विभाग के मंत्री प्रवेश वर्मा पर निशाना साधा. पार्टी के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने Supreme Court की हालिया टिप्पणी का हवाला देते हुए आरोप लगाया कि Government के यमुना को 60 प्रतिशत तक साफ करने के दावे पूरी तरह खोखले साबित हो रहे हैं. उन्होंने कहा कि करोड़ों रुपए खर्च करने के बावजूद यमुना की स्थिति सुधरने के बजाय और खराब हो गई है. Supreme Court की टिप्पणी ने Government के दावों की वास्तविकता सामने ला दी है.

सौरभ भारद्वाज ने Tuesday को कहा कि पिछले एक सप्ताह से Chief Minister रेखा गुप्ता, मंत्री प्रवेश वर्मा और भाजपा के अन्य नेता लगातार दावा कर रहे थे कि उनकी Government ने यमुना को 60 प्रतिशत तक साफ कर दिया है. इस दावे को प्रचारित करने के लिए social media पर इन्फ्लुएंसर्स के माध्यम से वीडियो और रीलें भी बनवाई गईं, लेकिन जमीनी तस्वीर इन दावों से बिल्कुल अलग है. यमुना में प्रदूषण के कारण हजारों मछलियों के मरने की घटना सामने आई और छठ महापर्व के दौरान नदी में जहरीले झाग की मोटी परत दिखाई दी. इसके बावजूद Government और उसके समर्थक यमुना साफ होने का प्रचार करते रहे.

सौरभ भारद्वाज ने कहा कि अब Supreme Court ने भी यमुना प्रदूषण पर गंभीर टिप्पणी की है. उन्होंने दावा किया कि अदालत में सामने आई रिपोर्ट के अनुसार दिल्ली का कोई भी सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) निर्धारित मानकों के अनुरूप काम नहीं कर रहा है. यमुना में प्रदूषण का सबसे बड़ा कारण सीवेज वेस्ट है, जिसे एसटीपी के माध्यम से उपचारित करके नदी में जाने से रोका जा सकता है. ऐसे में जब एसटीपी ही निर्धारित मानकों पर काम नहीं कर रहे हैं तो यमुना की सफाई के दावों पर सवाल उठना स्वाभाविक है.

उन्होंने सवाल उठाया कि जब एसटीपी से संबंधित विभाग मंत्री प्रवेश वर्मा के पास है तो उनकी जवाबदेही क्यों नहीं तय होनी चाहिए? मंत्री को दिल्ली की जनता को बताना चाहिए कि राजधानी के एसटीपी निर्धारित मानकों के अनुसार काम क्यों नहीं कर रहे हैं. उन्होंने यह भी पूछा कि Government ने यमुना को 60 प्रतिशत साफ करने का दावा किस आधार पर किया था और इसके समर्थन में कौन से वैज्ञानिक आंकड़े उपलब्ध हैं.

आप प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि यमुना में हजारों मछलियों की मौत के बाद मंत्री प्रवेश वर्मा ने आरोप लगाया था कि उन्होंने बाजार से मरी हुई मछलियां खरीदकर नदी में डलवाई हैं. इस आरोप के जवाब में उन्होंने नदी के पानी और मृत मछलियों की वैज्ञानिक जांच कराने की मांग की थी, लेकिन पिछले पांच दिनों से मंत्री इस मुद्दे पर चुप्पी साधे हुए थे. इस दौरान यमुना में जहरीला झाग भी दिखाई देता रहा. उन्होंने सवाल किया कि अब तक मृत मछलियों की जांच क्यों नहीं कराई गई और पानी की जांच रिपोर्ट सार्वजनिक क्यों नहीं की गई?

सौरभ भारद्वाज ने Government पर निशाना साधते हुए कहा कि पिछले एक सप्ताह से इन्फ्लुएंसर्स की पूरी फौज यमुना साफ होने का प्रचार कर रही थी. यदि उन्हें Government की ओर से गलत जानकारी दी गई थी तो अब उन्हें अपनी गलती स्वीकार करनी चाहिए. उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि इन्फ्लुएंसर्स को अब एक और वीडियो बनाकर जनता को बताना चाहिए कि यमुना में प्रदूषण बढ़ गया है, मछलियां मरी हैं और नदी में झाग दिखाई दे रहा है. Supreme Court की टिप्पणी के बाद उन्हें वास्तविक स्थिति पर वीडियो बनाकर देश के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए.

भारद्वाज ने आरोप लगाया कि यमुना प्रदूषण के मुद्दे पर लगातार सवालों का सामना कर रहे प्रवेश वर्मा अब जनता का ध्यान भटकाने के लिए 6, फ्लैगस्टाफ रोड स्थित पूर्व Chief Minister के आवास का मुद्दा उठा रहे हैं. उन्होंने कहा कि पिछले कुछ दिनों में यमुना की सफाई को लेकर Government की काफी किरकिरी हुई है. ऐसे में मंत्री मुख्य मुद्दे से ध्यान हटाने के लिए दूसरे विषयों को सामने ला रहे हैं. उन्होंने कहा कि भाजपा Government को इधर-उधर की बातें करने के बजाय यमुना की सफाई और अपने विभाग के कामकाज पर जवाब देना चाहिए. जनता जानना चाहती है कि करोड़ों रुपए खर्च करने के बाद भी नदी की स्थिति खराब क्यों हो रही है.

सौरभ भारद्वाज ने कहा कि अब तक यमुना में प्रदूषण और जहरीले झाग को लेकर आम लोग सवाल उठा रहे थे, लेकिन Supreme Court की टिप्पणी के बाद Government के दावों पर और गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं. आम आदमी पार्टी इस मुद्दे पर Government को जवाबदेही से बचने नहीं देगी. उन्होंने मांग की कि प्रवेश वर्मा बताएं कि यमुना में मछलियों की मौत कैसे हुई, मृत मछलियों की वैज्ञानिक जांच अब तक क्यों नहीं कराई गई और नदी के पानी की जांच रिपोर्ट जनता के सामने क्यों नहीं रखी गई. उन्होंने कहा कि यमुना की सफाई के दावों के बजाय Government को अब प्रदूषण रोकने के लिए किए गए वास्तविक कामों का हिसाब देना चाहिए.

–

पीकेटी/डीकेपी

Share