स्वच्छता में नई पहचान बना रहा मध्य प्रदेश: सीएम मोहन यादव

उज्जैन, 17 नवंबर . Madhya Pradesh के Chief Minister मोहन यादव ने कहा कि धीरे-धीरे पूरे देश में स्वच्छता का माहौल बना है. Madhya Pradesh इस मामले में अपनी नई पहचान बना रहा है. धार्मिक नगरी उज्जैन स्थित गीता भवन में आयोजित स्वच्छता मित्र सम्मान समारोह का सीएम मोहन यादव ने दीप प्रज्ज्वलित कर विधिवत शुभारंभ किया.
सीएम मोहन यादव ने कहा कि धीरे-धीरे पूरे देश में स्वच्छता का माहौल बना है. Madhya Pradesh तो इस मामले में और भी भाग्यशाली है कि 27 पुरस्कारों में से नौ पुरस्कार Madhya Pradesh को मिले हैं. इससे बड़ी खुशी और गर्व की बात क्या हो सकती है. उन्होंने आगे कहा कि पूरा देश और विशेष रूप से Madhya Pradesh आज स्वच्छता के क्षेत्र में नई पहचान बना रहा है. यह हमारे लिए सौभाग्य की बात है कि जब भी स्वच्छता की चर्चा होती है तो देश के सबसे स्वच्छ प्रदेश के रूप में Madhya Pradesh का नाम प्रमुखता से लिया जाता है.
स्वच्छता के रूप में विशेष पहचान बन चुके इंदौर की चर्चा करते हुए Chief Minister ने कहा कि Madhya Pradesh की बात हो और इंदौर का नाम न आए, ऐसा हो नहीं सकता. अब तो इंदौर के साथ-साथ उसकी ट्विन सिटी देपालपुर भी स्वच्छता के क्षेत्र में अपनी नई पहचान बना रही है. कभी स्वच्छता के मामले में देपालपुर की रैंकिंग 1700 से भी अधिक थी, लेकिन आज वह एक महत्वपूर्ण स्थान पर पहुंच गया है. यह अपने आप में बहुत बड़ी उपलब्धि है.
वहीं, उज्जैन ने भी 3 लाख से 10 लाख की आबादी वाले शहरों की श्रेणी में लगातार दूसरी बार यह उपलब्धि हासिल की है. इसका पूरा श्रेय आप सभी को जाता है. उन्होंने कहा कि Madhya Pradesh की स्वच्छता का डंका पूरे देश में बज रहा है. आपसे बातचीत करने से पहले मुझे ग्वालियर, जबलपुर और उज्जैन जैसे शहरों में स्वच्छता कर्मियों का अभिनंदन करने का अवसर मिला. इन सभी स्थानों पर स्वच्छता कर्मियों का सम्मान करने में आनंद की अनुभूति हुई. साथ ही, इससे मुझे प्रेरणा भी मिलती है कि प्रदेश के अन्य नगर भी स्वच्छता के इस अभियान में आगे बढ़ें और नई उपलब्धियां हासिल करें.
–
एसएनपी/डीकेपी


