गोसेवा, गोरक्षा, गोसंरक्षण व गोसंवर्धन था रमेश बाबा के जीवन का उद्देश्यः सीएम योगी

मथुरा, 17 नवंबर . उत्तर प्रदेश के Chief Minister योगी आदित्यनाथ ने कहा कि रमेश बाबा ने हम सभी को समृद्ध विरासत सौंपी है. उनके जीवन का उद्देश्य लोककल्याण, गोसेवा, गोरक्षा, गोसंरक्षण व गोसंवर्धन था. वह स्वयं भले अभाव में रहे, लेकिन अपने हर कार्य को लोककल्याण को समर्पित करते हुए पूरा जीवन लगा दिया. हम सभी को इसे पूरा करने के लिए निरंतर प्रयत्न करना होगा.
सीएम योगी आदित्यनाथ ने आध्यात्मिक गुरु, माताजी गोशाला के संस्थापक, ब्रह्मलीन संत ‘पद्मश्री’ रमेश बाबा को श्रद्धांजलि दी. बरसाना स्थित मान माता गोशाला में Chief Minister ने Tuesday को रमेश बाबा के चित्र पर पुष्पार्चन किया. उन्होंने 12 यूनिट वाले फ्री डायलिसिस केंद्र का भी शुभारंभ किया.
सीएम योगी ने कहा कि India की सनातन संस्कृति ऋषि व कृषि प्रधान है. ऋषि व कृषि परंपरा के बीच गोमाता सेतु का काम करती हैं. सीएम योगी ने रमेश बाबा के अनुयायियों व शिष्यों से उनके संकल्पों को पूरा करने का आह्वान किया और सभी को आश्वस्त किया कि Government आपके कदम से कदम मिलाकर कार्य करेगी.
उन्होंने भारतीय संस्कृति व ऋषि परंपरा का जिक्र करते हुए गो को माता बताया और कहा कि 9-10 वर्ष पहले जब यहां आया था तब भी देखा-ट्रस्ट के माध्यम से हजारों गायों की देखभाल होती थी. रमेश बाबा ने उस समय कुछ प्रकल्पों की चर्चा की थी, जो आज भी यहां लागू हैं. 10 वर्ष पहले यहां केवल सूखी पहाड़ी दिखाई देती थी, आज हरियाली दिखाई दे रही है. इस पवित्र स्थल का दर्शन करके अनुभूति हो रही है कि गोमाता पूरे क्षेत्र को तीर्थ बना देती है.
इस गोशाला ट्रस्ट से जुड़े क्षेत्र की हरियाली व आध्यात्मिकता को देखकर इसका अंदाजा भी लगाया जा सकता है.
–
विकेटी/डीकेपी


