Skip to content
Tuesday, 17 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
विज्ञान/प्रौद्योगिकी,व्यापार

‘विकसित भारत 2047’ सिर्फ सपना नहीं, बल्कि विस्तृत रणनीति पर आधारित राष्ट्रीय मिशन है: नीति आयोग के सीईओ

‘विकसित India 2047’ सिर्फ सपना नहीं, बल्कि विस्तृत रणनीति पर आधारित राष्ट्रीय मिशन है: नीति आयोग के सीईओ

New Delhi, 17 नवंबर . नीति आयोग के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) अनुराग जैन ने Tuesday को कहा कि ‘विकसित India 2047’ केवल एक दृष्टि या सपना नहीं, बल्कि गहन विचार-विमर्श, संस्थागत योजना और जनभागीदारी पर आधारित राष्ट्रीय मिशन है. उन्होंने कहा कि Prime Minister Narendra Modi द्वारा 2022 में इस विजन को सामने रखने के बाद इसे लेकर व्यापक स्तर पर काम किया गया और विभिन्न क्षेत्रों के लिए विस्तृत रणनीतियां तैयार की गईं.

राष्ट्रीय राजधानी में आयोजित नीति आयोग की पहली राष्ट्रीय कार्यशाला ‘लीडरशिप ऐज ए मिशन’ के दौरान, से बातचीत में अनुराग जैन ने कहा कि ‘विकसित भारत’ के लक्ष्य को हासिल करने के लिए Government ने 10 सचिव समूहों का गठन किया था, जिन्होंने विस्तार से विचार कर यह आकलन किया कि 2047 तक India को विकसित राष्ट्र बनाने के लिए वर्तमान में कौन-कौन से कदम उठाने होंगे. उन्होंने बताया कि इसके बाद 2023 में ‘विकसित India 2047:वॉयस ऑफ यूथ’ अभियान चलाया गया, जिसके तहत देशभर के युवाओं और नागरिकों से 10 लाख से अधिक सुझाव प्राप्त हुए.

अनुराग जैन ने आगे कहा, “नीति आयोग ने India को 30 ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था बनाने के लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए विभिन्न विकास मॉडलों का अध्ययन किया. इस दौरान पाया गया कि यदि आर्थिक गतिविधियों के मौजूदा रुझानों के आधार पर ही विकास होने दिया जाए, तो सड़क और एक्सप्रेसवे नेटवर्क मुख्य रूप से उत्तर, पश्चिम और दक्षिण India में केंद्रित हो जाएगा, जबकि पूर्वी और पूर्वोत्तर क्षेत्र अपेक्षाकृत पीछे रह सकते हैं. इसी वजह से विकास योजनाओं में क्षेत्रीय संतुलन को भी शामिल किया गया और यह अवधारणा सामने आई कि हर 200 किलोमीटर के दायरे में उत्तर-दक्षिण या पूर्व-पश्चिम दिशा में एक्सप्रेसवे जैसी कनेक्टिविटी उपलब्ध होनी चाहिए.” उन्होंने कहा कि इसका उद्देश्य देश के सभी हिस्सों में समान विकास अवसर सुनिश्चित करना है.

उन्होंने आगे बताया कि कार्यशाला का उद्देश्य Prime Minister Narendra Modi के पिछले 25 वर्षों के नेतृत्व अनुभवों और प्रशासनिक निर्णयों से मिले सबक को दस्तावेजी स्वरूप देना है, ताकि यह भविष्य में संस्थागत ज्ञान का हिस्सा बन सके. उन्होंने कहा कि विभिन्न वक्ताओं और नीति विशेषज्ञों के अनुभवों के आधार पर उन महत्वपूर्ण सीखों को संकलित किया जाएगा, जो शासन और नेतृत्व को अधिक प्रभावी बनाने में मदद कर सकती हैं.

इस बीच, नीति आयोग के उपाध्यक्ष अशोक कुमार लाहिड़ी ने कहा कि India 2047 तक 30 से 40 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा है. उन्होंने कहा कि इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए केवल आर्थिक नीतियां ही नहीं, बल्कि मिशन मोड में नेतृत्व, सुशासन और प्रभावी क्रियान्वयन की आवश्यकता होगी.

लाहिड़ी ने कहा, “स्वतंत्रता के बाद India में नेतृत्व के लक्ष्यों में बड़ा बदलाव आया है. जहां पहले प्राथमिकता गरीबी उन्मूलन पर थी, वहीं अब उद्देश्य India को विकसित राष्ट्रों की श्रेणी में स्थापित करना है. विकसित India का सपना तभी साकार होगा जब Government, उद्योग, शिक्षण संस्थान, युवा और समाज के विभिन्न वर्ग मिलकर इसमें योगदान देंगे.”

कार्यशाला में देशभर से आए छात्र, सिविल सेवक, नीति निर्माता और सामुदायिक नेताओं ने भाग लिया. कार्यक्रम के दौरान राष्ट्र निर्माण, नेतृत्व विकास, नीति निर्माण और सुशासन से जुड़े कई विषयों पर चर्चा हुई.

–

डीबीपी

Share