Skip to content
Tuesday, 20 October 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
अपराध,आतंकवाद,राष्ट्रीय

कर्नाटक पुलिस संदिग्ध आतंकवादी के लश्कर-ए-तैयबा सदस्यों के साथ संबंधों की कर रही जांच

कर्नाटक पुलिस संदिग्ध आतंकवादी के लश्कर ए तैयबा सदस्यों के साथ संबंधों की कर रही जांच

कर्नाटक Police संदिग्ध आतंकवादी के लश्कर-ए-तैयबा सदस्यों के साथ संबंधों की कर रही जांच

कलबुर्गी, 19 अक्टूबर . कर्नाटक Police ने गिरफ्तार संदिग्ध आतंकवादी ममताज मल्लिक के Pakistanी मूल के लोगों और पड़ोसी देश से संचालित आतंकवादी संगठनों के साथ कथित संबंधों का पता लगाया है.

पश्चिम बंगाल के रहने वाले मल्लिक नाम के एक युवक को Sunday को उत्तरी कर्नाटक के कलबुर्गी में जांच एजेंसियों ने गिरफ्तार किया. ब्रह्मपुरा Police ने मामला दर्ज करने के साथ ही उसके आतंकवादी संगठनों तथा भारत-विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के संदेह वाले लोगों के साथ कथित संबंधों की जांच कर रही है.

चौक Police इंस्पेक्टर सुशील कुमार ने ब्रह्मपुरा Police स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है. इस मामले में आतंकवादी कृत्य या उसकी तैयारियों के लिए साजिश रचने, प्रयास करने, उकसाने, सलाह देने, भड़काने या जानबूझकर मदद करने से संबंधित धाराएं भी शामिल हैं.

वहीं, धारा 197(1) उन आरोपों से जुड़ी है, जिनमें कहा जाता है कि लोगों का कोई समूह धर्म, नस्ल, भाषा, जाति, क्षेत्र या समुदाय के आधार पर संविधान के प्रति सच्ची निष्ठा नहीं रख सकता या India की संप्रभुता को बनाए नहीं रख सकता.

जांच के दौरान Police को कथित तौर पर पता चला कि मल्लिक व्हाट्सऐप ग्रुप और इंस्टाग्राम के जरिए ऐसे लोगों और समूहों के संपर्क में था, जिनके आतंकवादी संगठनों से जुड़े होने का संदेह है.

Police के अनुसार, मल्लिक ‘इमाम महदी’ नाम के एक व्हाट्सऐप ग्रुप का सदस्य था. पूछताछ के दौरान उसने कथित तौर पर बताया कि Pakistan के रहने वाले बताए जा रहे जैनुल आबदीन नाम के एक व्यक्ति ने उसे इस ग्रुप में जोड़ा था.

जांचकर्ताओं को ऐसी जानकारी मिली है, जिससे पता चलता है कि जैनुल आबदीन Pakistan स्थित आतंकवादी संगठन ‘लश्कर-ए-तैयबा’ के कमांडर के तौर पर काम कर रहा था. Police इस सुराग की जांच कर रही है ताकि कथित संबंधों की प्रकृति और उनके दायरे का पता लगाया जा सके.

आरोपी ‘कश्मीर टाइगर 313’, ‘आई लव Pakistan, आई लव कश्मीर’ और ‘मेजर इकबाल आईएसआई’ नाम के इंस्टाग्राम पेज भी फॉलो कर रहा था. Police के अनुसार, वह Pakistan से जुड़े वीडियो और रील्स को फॉलो और लाइक करता था.

जांचकर्ताओं ने मल्लिक के मोबाइल फोन में मौजूद फोटो और वीडियो को जब्त किया है या उनकी जांच की है. वे उसके कथित संबंधों, ऑनलाइन गतिविधियों और नेटवर्क का पता लगाने के लिए डिजिटल सबूत भी जुटा रहे हैं.

Police इन सुरागों की पुष्टि करने के लिए जांच जारी रखे हुए है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि क्या आरोपी आतंकवादी संगठनों से जुड़ी गतिविधियों में सीधे तौर पर शामिल था.

–

ओपी/एबीएम

Share