
कोलकाता, 29 सितंबर . राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने Tuesday को पश्चिम बंगाल में 5 अलग-अलग जगहों पर छापेमारी और तलाशी अभियान चलाया. यह कार्रवाई बांग्लादेश के प्रतिबंधित कट्टरपंथी संगठन जमात-उल-मुजाहिदीन बांग्लादेश (जेएमबी) के स्लीपर सेल को लेकर चल रही जांच के सिलसिले में की गई.
सूत्रों के अनुसार Tuesday की यह छापेमारी असम में दर्ज एक मामले से जुड़ी हुई है. केंद्रीय एजेंसी को इस मामले में कुछ खास जानकारियां मिली थीं, जिसके आधार पर बंगाल में यह कार्रवाई की गई.
जिन जगहों पर एनआईए ने तलाशी ली, उनमें दक्षिण 24 परगना जिले का डायमंड हार्बर, दक्षिण दिनाजपुर जिले का हरिरामपुर और पूर्व बर्दवान जिले के कुछ इलाके शामिल हैं. सुबह से ही एनआईए की टीम इन इलाकों में सर्च ऑपरेशन चला रही है.
बताया जा रहा है कि पिछले हफ्ते एनआईए ने असम में एक युवक को आतंकी होने के शक में गिरफ्तार किया था. जांच में पता चला कि वह जेएमबी का सक्रिय सदस्य है. पूछताछ के दौरान उसने कबूल किया कि बांग्लादेश के इस आतंकी संगठन का एक मॉड्यूल पश्चिम बंगाल में काफी सक्रिय है.
उसने यह भी बताया कि जेएमबी पश्चिम बंगाल में स्लीपर सेल बनाने की कोशिश कर रहा है, जहां एक खास समुदाय के कई युवाओं का ब्रेनवॉश करके उन्हें इस प्रतिबंधित संगठन में शामिल किया जा रहा है.
असम में गिरफ्तार युवक से मिले दस्तावेजों से जेएमबी के सक्रिय मॉड्यूल के बारे में और भी जानकारी मिली है. उसी जानकारी के आधार पर एनआईए ने बंगाल में छापेमारी शुरू की है.
इस साल जुलाई में पश्चिम बंगाल Police की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने भी एक युवक हामिद मंडल को गिरफ्तार किया था. उसके तार जैश-ए-मोहम्मद और Pakistan के आतंकी-आपराधिक समूह शहजाद भट्टी नेटवर्क (एसबीएन) से जुड़े थे.
–
वीकेयू/पीएम