अनंत सिंह और गायक गुंजन सिंह को मिली राहत, गिरफ्तारी पर 8 जून तक बढ़ी रोक

Patna, 5 जून . बिहार के मोकामा के जदयू विधायक अनंत सिंह और गायक गुंजन सिंह को कोर्ट से बड़ी राहत मिली है. कोर्ट ने उनकी गिरफ्तारी पर लगी रोक को 8 जून तक बढ़ा दिया है. वकील राजेश कुमार पाठक ने जानकारी देते हुए बताया कि विधायक अनंत सिंह और गायक गुंजन सिंह को न्यायालय से राहत मिली है और उनकी गिरफ्तारी पर लगी रोक को 8 जून तक बढ़ा दी गई है.

उन्होंने बताया कि अभियोजन ने कोर्ट की पिछली तिथि को समय लिया था कि एफएसएल में जो वीडियो भेजा गया है, जांच के लिए उसकी रिपोर्ट हमलोग दाखिल करेंगे. न्यायालय ने अभियोजन के अनुरोध पर Friday की तिथि को निर्धारित किया था, लेकिन अभियोजन की ओर से कोर्ट में एफएसएल में भेजे गए वीडियो की रिपोर्ट पेश नहीं की गई. इसी को लेकर मैंने न्यायालय में विधायक अनंत सिंह और भोजपुरी कलाकार गुंजन सिंह की गिरफ्तारी पर लगी रोक को आगे बढ़ाने के लिए बेल ग्रांट किया जाए, इसको लेकर बहस की गई.

उन्होंने आगे बताया कि अभी तक अनंत सिंह और गुंजन सिंह के खिलाफ कोई ऐसा सबूत सामने नहीं आया है, जिससे उनपर लगाए गए आरोपित धाराओं में केस साबित हो. बीएनएस की सभी धाराएं, जो इस केस में हैं, वे जमानतीय हैं. वहीं, 27 आर्म्स एक्ट में न कोई रिकवरी है और न ही कोई इस्तेमाल है. इसलिए न्यायालय ने इस केस पर 8 तारीख को आदेश पारित करने के लिए रखा है.

उन्होंने बताया कि गुंजन सिंह और अनंत सिंह पर दर्ज मामले को लेकर पहले से ही अरेस्ट स्टे था, जिसे 8 जून तक बढ़ा दिया गया है. वहीं, गुड्डु राय के अलावा मामले में शामिल जो तीन अन्य पिटीशनर थे, उन्हें भी कोर्ट ने नो कोर्टशिप की सुविधा दी है.

बता दें कि यह पूरा मामला गोपालगंज के मीरगंज थाना क्षेत्र के सेमरांव गांव में आयोजित एक कार्यक्रम से जुड़ा है, जहां कार्यक्रम का एक वीडियो social media पर वायरल हो गया, जिसमें अश्लील नृत्य और हथियारों का प्रदर्शन दिखाया गया. इस घटना के संबंध में विधायक अनंत सिंह और भोजपुरी गायक गुंजन सिंह समेत अन्य लोगों के खिलाफ First Information Report दर्ज की गई है.

डीके/एबीएम

Leave a Comment