
सिमडेगा, 5 जून . Jharkhand के सिमडेगा जिले में 24 वर्षीय युवती जेबा परवीन की गोली मारकर हत्या किए जाने के मामले में Police ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. Police ने आरोपी आदर्श कुमार को तेलंगाना से गिरफ्तार किया है. उसकी निशानदेही पर घटना में इस्तेमाल पिस्तौल और तीन जिंदा कारतूस भी बरामद किए गए हैं.
16 मई की सुबह कोलेबिरा थाना क्षेत्र के नवाटोली गांव में जेबा परवीन को घर में घुसकर गोली मार दी गई थी. गंभीर रूप से घायल युवती को पहले कोलेबिरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से उसे बेहतर इलाज के लिए रांची स्थित रिम्स रेफर किया गया था.
हालांकि, रास्ते में ही उसकी मौत हो गई थी. जांच में सामने आया कि आरोपी आदर्श कुमार बिहार के वैशाली जिले का निवासी है. Police के मुताबिक, उसकी पहचान जेबा परवीन से करीब एक महीने पहले social media प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम के माध्यम से हुई थी. इस दौरान दोनों के बीच बातचीत शुरू हुई.
आरोपी ने युवती के समक्ष विवाह का प्रस्ताव रखा था, लेकिन परिजनों ने इसे स्वीकार नहीं किया. Police का कहना है कि इसके बाद आरोपी ने एकतरफा लगाव के चलते वारदात को अंजाम दिया. घटना के दिन वह कथित तौर पर युवती के घर पहुंचा और उसे गोली मार दी. वारदात के बाद आरोपी फरार हो गया था.
सिमडेगा Police ने इस हत्याकांड की जांच के लिए एसआईटी गठित की. तकनीकी साक्ष्यों और विभिन्न राज्यों में की गई छानबीन के आधार पर आरोपी का सुराग मिला और उसे तेलंगाना से गिरफ्तार कर लिया गया. Police ने बताया कि आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.
–
एसएनसी/डीकेपी