
चंडीगढ़, 5 जून . भारतीय जनता पार्टी पंजाब के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष सरदार केवल सिंह ढिल्लों ने Friday को New Delhi स्थित पार्टी मुख्यालय में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से मुलाकात की. इस अवसर पर भाजपा के राष्ट्रीय सचिव एवं पंजाब के सह-प्रभारी विधायक सरदार नरेंद्र सिंह रैना तथा प्रदेश संगठन महामंत्री मंथरी श्रीनिवासुलु भी उपस्थित थे.
ढिल्लों ने उन्हें पंजाब भाजपा की कमान सौंपने के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष का आभार व्यक्त किया और भरोसा दिलाया कि वे पार्टी के हर वर्ग को साथ लेकर चलेंगे तथा पंजाब भर के नेताओं, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ समन्वय बनाकर संगठन को मजबूत करेंगे.
उन्होंने विश्वास जताया कि राष्ट्रीय नेतृत्व के मार्गदर्शन और कार्यकर्ताओं के सामूहिक प्रयासों से भाजपा पंजाब में एक मजबूत Political शक्ति के रूप में उभरेगी और फरवरी 2027 में होने वाले विधानसभा चुनावों के बाद प्रदेश में भाजपा की Government बनेगी. बैठक के दौरान पंजाब के किसानों के कल्याण, युवाओं के लिए रोजगार के अवसर सृजित करने तथा वर्ष 2027 के विधानसभा चुनावों में भाजपा की Government बनाने की रणनीति पर विस्तार से चर्चा हुई.
ढिल्लों ने कहा कि भाजपा पंजाब को देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और जनता की सेवा के लिए दिन-रात कार्य करेगी. उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष को आश्वस्त किया कि आने वाले दिनों में राज्यभर में बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा.
बैठक का एक विशेष आकर्षण तब रहा जब केवल सिंह ढिल्लों ने राष्ट्रीय अध्यक्ष को ‘शेर-ए-पंजाब’ महाराजा रणजीत सिंह का चित्र भेंट किया और उनके ‘Government-ए-खालसा’ शासन की गौरवशाली उपलब्धियों एवं इतिहास की जानकारी साझा की. ढिल्लों ने कहा कि महाराजा रणजीत सिंह के न्यायपूर्ण, जनहितैषी और समावेशी शासन से प्रेरणा लेते हुए पंजाब में भविष्य की भाजपा Government के स्वरूप और विकास की रूपरेखा पर चर्चा की गई.
उन्होंने कहा कि भाजपा नेतृत्व ने विश्वास व्यक्त किया कि पार्टी समाज के हर वर्ग को साथ लेकर आगे बढ़ेगी और पंजाब के लिए स्वर्णिम, समृद्ध तथा प्रगतिशील भविष्य सुनिश्चित करेगी.
–
डीके/डीकेपी