10 जून को टूटेगा नेहरू का रिकॉर्ड, देश खुशकिस्मत है कि उसे पीएम मोदी जैसा बेटा मिला: शाहनवाज हुसैन

New Delhi, 5 जून . भाजपा के वरिष्ठ नेता सैयद शाहनवाज हुसैन ने Prime Minister Narendra Modi की तारीफ करते हुए कहा कि देश खुशकिस्मत है कि India माता ने ऐसे बेटे को जन्म दिया, जिनका नाम नरेंद्र दामोदरदास मोदी है.

शाहनवाज हुसैन ने समाचार एजेंसी से बात करते हुए कहा, “पीएम मोदी ने इतिहास रच दिया है और जवाहरलाल नेहरू के सबसे लंबे समय तक Prime Minister रहने का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. यह रिकॉर्ड 10 जून को औपचारिक रूप से टूट जाएगा.”

उन्होंने कहा, “पीएम मोदी लंबे समय तक Prime Minister बने रहेंगे और उम्मीद है कि वह सभी रिकॉर्ड तोड़ देंगे. 2029 और 2034 में भी वे चुनाव जीतेंगे और देश की सेवा करते रहेंगे, क्योंकि उनके लिए देश ही सब कुछ है.”

भाजपा नेता ने पिछले 12 वर्षों में देश में हुए बदलावों पर कहा कि Prime Minister मोदी की नेतृत्व क्षमता में India ने कई क्षेत्रों में अभूतपूर्व तरक्की की है. विश्व पटल पर India का मान-सम्मान बढ़ा है. 140 करोड़ भारतीयों को गर्व है कि उन्हें ऐसे Prime Minister मिले हैं जो निरंतर देश का मान बढ़ा रहे हैं.

शाहनवाज हुसैन ने विपक्षी इंडिया अलायंस पर हमला बोलते हुए कहा कि यह गठबंधन पहले ही खत्म हो चुका है. जब यह बना भी था, उससे पहले नीतीश कुमार अलग हो गए थे. इसके बाद ममता बनर्जी ने अलग चुनाव लड़ा, कम्युनिस्ट पार्टियां अलग रहीं और अरविंद केजरीवाल भी अलग लड़े.

उन्होंने कहा, “इंडिया अलायंस सिर्फ नाम का है. वे केवल भाजपा से जलन के कारण एक साथ आते हैं, लेकिन बाद में आपस में ही लड़ने लगते हैं. अभी हालत यह है कि डीएमके भी उनके साथ बैठने को तैयार नहीं है.”

उन्होंने कांग्रेस पार्टी की स्थिति पर चिंता जताते हुए कहा कि दिन-प्रतिदिन कांग्रेस का संगठन कमजोर होता जा रहा है. पार्टी में नेता एक-दूसरे से विश्वास खो चुके हैं और आपस में पसंद नहीं करते. इंडिया अलायंस के दल एक साथ बैठने को भी तैयार नहीं हैं.

शाहनवाज ने कहा कि जनता अब हर चीज समझ चुकी है, इसलिए विपक्ष की परेशानी बढ़ रही है. भाजपा नेता ने विश्वास जताया कि भाजपा के नेतृत्व में विकास कार्य तेज गति से चल रहे हैं और आगे भी जारी रहेंगे. देश की जनता विकास और स्थिर Government चाहती है, जो केवल पीएम Narendra Modi ही दे सकते हैं.

एसएके/डीकेपी

Leave a Comment