सूरत में पीएम मोदी को सुनने के लिए हजारों लोग साइकिल चलाकर पहुंचे : हर्ष संघवी

सूरत, 5 जून . Prime Minister Narendra Modi को सुनने लिए Gujarat के डिप्टी सीएम हर्ष संघवी समेत बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता सूरत के इंदौर स्टेडियम पहुंचे. उन्होंने इस पहल को Prime Minister मोदी की ईंधन बचाने और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से की गई अपील का परिणाम बताया और कहा कि देशभर में लोग इसको गंभीरता से अपना रहे हैं.

हर्ष संघवी ने कहा कि Prime Minister Narendra Modi ने देशवासियों से पेट्रोल और डीजल की बचत करने की अपील की है. उन्होंने लोगों से सार्वजनिक परिवहन का अधिक से अधिक उपयोग करने, छोटी दूरी के लिए साइकिल चलाने और पैदल चलने की आदत अपनाने का आग्रह किया है. जब Prime Minister मोदी कोई अपील करते हैं तो देश के लोग उसे केवल सुनते ही नहीं, बल्कि उसे अपने जीवन में उतारने का भी प्रयास करते हैं.

उन्होंने कहा कि सूरत शहर के नागरिकों ने भी Prime Minister की इस अपील को दिल से स्वीकार किया है. इसी का परिणाम है कि हजारों लोग साढ़े पांच किलोमीटर की साइकिल यात्रा कर कार्यक्रम स्थल तक पहुंचे. लोगों का उद्देश्य सिर्फ कार्यक्रम में शामिल होना नहीं था, बल्कि ईंधन बचत और पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी देना था.

संघवी ने बताया कि उनके साथ कई विधायक, सांसद और अन्य जनप्रतिनिधि भी साइकिल यात्रा के माध्यम से कार्यक्रम स्थल पहुंचे. Union Minister सी.आर. पाटिल भी पैदल चलकर कार्यक्रम में शामिल हुए. उनके मुताबिक यह अपने आप में एक ऐतिहासिक दृश्य था, क्योंकि कार्यक्रम में आने वाले अधिकांश लोगों ने निजी वाहनों के बजाय सार्वजनिक परिवहन, साइकिल या पैदल यात्रा का विकल्प चुना.

उन्होंने कहा कि देश की राजनीति के इतिहास में शायद ही कभी ऐसा माहौल देखने को मिला हो, जब Prime Minister की एक अपील पर इतने बड़े स्तर पर लोग एकजुट होकर उसे अमल में लाने के लिए आगे आए हों. लोगों में इस अभियान को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला.

उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में लोगों की भागीदारी केवल यात्रा तक सीमित नहीं रही. कई परिवारों ने अपने घरों में बैठकर Prime Minister मोदी के लिए संदेश लिखे और प्लेकार्ड तैयार किए. बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक ने इसमें बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया. संघवी के अनुसार 15 हजार से अधिक प्लेकार्ड कार्यक्रम स्थल तक पहुंचे.

संघवी ने बताया कि कई ऐसे लोग भी इस अभियान से जुड़े, जिन्होंने वर्षों से साइकिल नहीं चलाई थी. इसके बावजूद वे तेज धूप में साइकिल लेकर निकले. यह Prime Minister मोदी के प्रति लोगों के विश्वास और प्रेम का ही परिणाम है कि लोग फिर से साइकिल संस्कृति की ओर लौटने के लिए प्रेरित हो रहे हैं.

Prime Minister मोदी के नेतृत्व की चर्चा करते हुए हर्ष संघवी ने कहा कि वह देश के सबसे लोकप्रिय नेताओं में से एक हैं. Prime Minister के तौर पर सबसे लंबे समय तक सेवा देने का रिकॉर्ड अपने आप में महत्वपूर्ण है, लेकिन उससे भी बड़ी बात यह है कि लोगों के दिलों में जगह बनाना और लगातार जनता के लिए काम करना. आज भी देश के कोने-कोने में लोगों के बीच पीएम मोदी के प्रति वही उत्साह और विश्वास दिखाई देता है. मैं एक उपChief Minister के तौर पर ही नहीं, बल्कि एक सामान्य भारतीय नागरिक के रूप में भी Prime Minister मोदी का आभार व्यक्त करता हूं.

पीआईएम/एबीएम

Leave a Comment