
Lucknow, 5 जून . Prime Minister Narendra Modi के नेतृत्व में केंद्र Government के 12 वर्ष पूरे होने पर भारतीय जनता पार्टी ने उत्तर प्रदेश में ‘12 साल विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के’ अभियान की शुरुआत विश्व पर्यावरण दिवस पर ‘एक पेड़ मां के नाम’ वृक्षारोपण कार्यक्रम के साथ की.
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी और प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह ने अभियान का शुभारंभ करते हुए इसे विकास, पर्यावरण संरक्षण और जनसंपर्क का व्यापक जनआंदोलन बताया. आगामी दो सप्ताह तक प्रदेशभर में जनसंपर्क, मीडिया संवाद, जनकल्याण शिविर, विकसित India संकल्प सम्मेलन और योग दिवस जैसे कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे. 12 साल विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के’ अभियान के तहत Friday को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर प्रदेश के सभी मंडलों में ‘एक पेड़ मां के नाम’ कार्यक्रम आयोजित कर बड़े पैमाने पर वृक्षारोपण किया गया.
अभियान के तहत भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने महराजगंज में तथा प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह ने Lucknow में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया. कार्यक्रमों में पार्टी पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में भाग लेते हुए पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया.
पंकज चौधरी ने कहा कि Prime Minister Narendra Modi ने विकास और पर्यावरण संरक्षण को साथ लेकर चलने का जो मॉडल प्रस्तुत किया है, वह आज दुनिया के लिए भी अनुकरणीय बन चुका है. उन्होंने कहा कि पिछले 12 वर्षों में India ने आर्थिक विकास, आधारभूत संरचना, कृषि, महिला सशक्तिकरण, गरीब कल्याण और पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं. उन्होंने कहा कि ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान केवल पौधारोपण तक सीमित नहीं है, बल्कि यह भारतीय संस्कृति, मातृशक्ति के सम्मान और प्रकृति संरक्षण का राष्ट्रीय अभियान है. उन्होंने नवीकरणीय ऊर्जा, स्वच्छ India मिशन, नमामि गंगे, जल संरक्षण और हरित ऊर्जा जैसी योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि इन पहलों ने India को सतत विकास के क्षेत्र में नई पहचान दिलाई है.
पंकज चौधरी ने प्रदेशवासियों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने की अपील करते हुए कहा कि आज लगाया गया प्रत्येक पौधा आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य की नींव बनेगा. उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता पर्यावरण संरक्षण के संदेश को समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाने का कार्य करेंगे. उन्होंने कहा कि Prime Minister मोदी के नेतृत्व में बीते 12 वर्षों की यात्रा स्वतंत्र India के इतिहास में परिवर्तनकारी दौर के रूप में दर्ज हुई है. यह अभियान केवल उपलब्धियों के प्रचार-प्रसार तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि जनता के साथ संवाद और सहभागिता का माध्यम भी बनेगा. कार्यकर्ता घर-घर जाकर केंद्र Government की योजनाओं और विकास कार्यों की जानकारी देंगे.
प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह ने कहा कि भाजपा केवल एक Political दल नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण के संकल्प के साथ कार्य करने वाला संगठन है. उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण वर्तमान समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है और प्रत्येक नागरिक को प्रकृति के संरक्षण में अपनी सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए. धर्मपाल सिंह ने कहा कि वृक्ष जीवनदायिनी ऑक्सीजन, स्वच्छ जल और स्वस्थ पर्यावरण प्रदान करते हैं, इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को कम से कम एक पौधा लगाकर उसे वृक्ष बनाने का संकल्प लेना चाहिए.
उन्होंने कहा कि Prime Minister मोदी के नेतृत्व में देश जनकल्याण, सुशासन, आत्मनिर्भरता और गरीब कल्याण के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित कर रहा है. भाजपा के इस विशेष अभियान के तहत 8 से 14 जून तक प्रदेशव्यापी जनसंपर्क अभियान चलाया जाएगा. 11 से 14 जून तक मीडिया संवाद कार्यक्रम होंगे, जबकि 14 से 16 जून तक जनकल्याण शिविर लगाए जाएंगे. 16 और 17 जून को जिला स्तर पर विकसित India संकल्प सम्मेलन आयोजित होंगे. इसके अलावा 17 से 20 जून तक केंद्र और राज्य Government की उपलब्धियों पर प्रदर्शनियां लगेंगी. 18 और 19 जून को प्राकृतिक खेती विषयक कार्यशालाएं आयोजित की जाएंगी तथा 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर प्रदेश के सभी मंडलों में विशेष कार्यक्रम होंगे.
–
विकेटी/डीकेपी