Skip to content
Monday, 19 October 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
अंतरराष्ट्रीय

अफगानिस्तान: तकनीकी खराबी के बाद वाहन पलटा, हादसे में पांच लोगों की मौत, सात घायल

अफगानिस्तान: तकनीकी खराबी के बाद वाहन पलटा, हादसे में पांच लोगों की मौत, सात घायल

काबुल, 21 जून . पूर्वी अफगानिस्तान के परवान प्रांत में Saturday को कोही साफी जिले के मंदीकोल इलाके में एक वाहन के पलटने से पांच यात्रियों की मौत हो गई और सात अन्य घायल हो गए.

सिन्हुआ समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, स्थानीय Police अधिकारी ने Sunday को जानकारी देते हुए बताया क‍ि वाहन में तकनीकी खराबी आने की आशंका है, जिसके कारण वह सड़क से उतरकर पलट गया. हादसे में पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सात लोग घायल हो गए.

प्रांतीय Police प्रवक्ता फजल रहीम मुस्केनयार ने बताया कि घायलों को काबुल के अस्पतालों में भेजा गया है.

इससे पहले 15 जून को पूर्वी अफगानिस्तान के वर्दक प्रांत में भी एक मिनी बस के पलटने से एक बच्चे समेत चार यात्रियों की मौत हो गई थी और चार अन्य घायल हो गए थे.

प्रांतीय Police प्रवक्ता मोहम्मद यूसुफ इसरार के अनुसार, यह हादसा सैयदाबाद जिले में हुआ था. मरने वालों में एक मां, उसका बच्चा और दो अन्य महिलाएं शामिल थीं. चार अन्य लोग घायल हुए थे, जिनमें कुछ की हालत गंभीर बताई गई थी. इसी तरह का एक और सड़क हादसा कुनार प्रांत में हुआ था, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हुई और चार लोग घायल हुए थे.

30 मई को भी एक बड़ा हादसा हुआ था. Pakistan से लौटे अफगान प्रवासियों को ले जा रहा एक ट्रक पलट गया था, जिसमें 18 लोगों की मौत हो गई थी. मरने वालों में 10 बच्चे और पांच महिलाएं शामिल थीं, जबकि कई अन्य लोग घायल हो गए थे.

यह हादसा अफगानिस्तान के पूर्वी लघमान प्रांत में एक राजमार्ग पर हुआ था.

अमू टीवी की रिपोर्ट के अनुसार, लगमान में तालिबान के ट्रैफि‍क निदेशक हबीबुल्लाह मुबारेज ने बताया कि यह घटना लगमान प्रांत के करघई ज‍िले में मुख्य काबुल-जलालाबाद हाईवे पर सुरखकानू चौराहे के पास हुई.

तालिबान के आपदा प्रबंधन अधिकारियों ने बताया कि सभी पीड़ित अफगान प्रवासी थे जो हाल ही में Pakistan से लौटे थे. उन्हें अस्थायी रूप से कुनार प्रांत में रखा गया था और बाद में काबुल ले जाया जा रहा था, तभी रास्ते में ट्रक पलट गया.

लगमान में तालिबान गवर्नर कार्यालय की ओर से जारी बयान के अनुसार, “हादसे में 18 लोगों की मौत हो गई और 35 अन्य घायल हो गए. घायलों को इलाज के लिए नंगरहार के अस्पतालों में भेजा गया.”

–

एवाई/डीकेपी

Share