Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
अन्य खेल,खेल

एशियन डबल्स स्क्वैश: फाइनल में पहुंचे अभय और वेलावन, पाकिस्तान से होगा मुकाबला

एशियन डबल्स स्क्वैश: फाइनल में पहुंचे अभय और वेलावन, Pakistan से होगा मुकाबला

सारावाक (मलेशिया), 20 जून . तीसरी एशियन डबल्स स्क्वैश चैंपियनशिप में India का टाइटल बचाने का अभियान मजबूती से आगे बढ़ रहा है. टॉप सीड अभय सिंह और वेलावन सेंथिलकुमार ने फाइनल में जगह बना ली है. Sunday को मेंस डबल्स में डिफेंडिंग चैंपियंस का सामना Pakistan की दूसरी सीड जोड़ी नासिर इकबाल और नूर जमान से होगा.

Saturday को अभय और वेलावन ने दिन की शुरुआत जापान के नाओकी हयाशी और रेन माकिनो को एक कड़े क्वार्टर-फाइनल मुकाबले में 11-3, 10-12, 11-5 से हराकर की. इसके बाद उन्होंने सेमीफाइनल में मलेशिया के संजय जीवा और डंकन ली को 11-7, 11-9 से मात दी.

भारतीय जोड़ी ने फाइनल तक अपना एक भी मैच नहीं गंवाया है. भारतीय जोड़ी ने पूल-ए में टॉप स्थान हासिल किया. उन्होंने साउथ कोरिया के ओह सियोजिन और मिनवू ली को हराया और फिर हांगकांग के शिंग फंग लैम और यैट लॉन्ग चुंग के खिलाफ सीधे गेम में शानदार जीत दर्ज की थी.

हालांकि, भारतीय महिला और मिक्स्ड डबल्स इवेंट में निराशा हाथ लगी, क्योंकि दोनों में पदक की उम्मीदें सेमीफाइनल में ही खत्म हो गईं.

दूसरी सीड जोशना चिनप्पा और राधिका सीलन को मलेशिया की टॉप सीड आइना अमानी और यी जिन यिंग के हाथों 9-11, 7-11 से हारकर ब्रॉन्ज मेडल से संतोष करना पड़ा. टूर्नामेंट में इससे पहले, भारतीय जोड़ी ने पूल-बी में दबदबा बनाते हुए अपने सभी चार लीग मैच जीते थे. इसमें सिंगापुर की वाई लिन औ योंग और नैशा सिंह के खिलाफ सीधे गेम में मिली जीत भी शामिल थी, जिससे वे स्टैंडिंग में टॉप पर रहीं.

मिक्स्ड डबल्स में भी जोशना का अभियान सेमीफाइनल में ही खत्म हो गया. जोशना ने वेलावन सेंथिलकुमार के साथ जोड़ी बनाकर मलेशिया की आइना अमानी और मोहम्मद कमाल को कड़ी टक्कर दी, लेकिन सेमीफाइनल में 8-11, 11-8, 8-11 से हार का सामना करना पड़ा. इस नतीजे से भारतीय जोड़ी को ब्रॉन्ज मेडल मिला, जो पिछले साल इस इवेंट में उनके पोडियम फिनिश में एक और उपलब्धि है. ये दोनों खिलाड़ी पूल-बी में अजेय रहते हुए शानदार फॉर्म के साथ नॉकआउट राउंड में पहुंचे थे. उन्होंने सिंगापुर और साउथ कोरिया की दो जोड़ियों को हराकर ग्रुप में टॉप किया था.

India की मेंस डबल्स की दूसरी जोड़ी राहुल बैथा और सूरज चंद पूल-बी में अपनी दूसरी हार के बाद आगे नहीं बढ़ सके. उन्हें Pakistan के नासिर इकबाल और नूर जमान से हार का सामना करना पड़ा. अब यही जोड़ी अभय-वेलवन के सामने उनके टाइटल को बचाने की राह में चुनौती बनेगी.

–

आरएसजी

Share