Skip to content
Friday, 20 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
रक्षा,अंतरराष्ट्रीय

ईरान के खिलाफ सैन्य अभियान में 100 अमेरिकी सैनिक घायल: पेंटागन प्रवक्ता

ईरान के खिलाफ सैन्य अभियान में 100 अमेरिकी सैनिक घायल: पेंटागन प्रवक्ता

वाशिंगटन, 21 जुलाई . अमेरिकी रक्षा विभाग (पेंटागन) ने ईरान के जवाबी हमलों में अपने 100 सैनिकों के घायल होने की बात स्वीकार की है.

पेंटागन के मुख्य प्रवक्ता शॉन पार्नेल ने इसकी जानकारी दी. उन्होंने एक्स पर कहा, “ये सैनिक 7 जुलाई के बाद हुए हमलों में घायल हुए. इनमें से 96 फीसदी सैनिक ठीक होकर ड्यूटी पर लौट चुके हैं.” उन्होंने बताया कि ज्यादातर को हल्की सिर की चोट (कंकशन) लगी थी.

पार्नेल ने यह बयान न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट को शेयर करते हुए दिया, जिसमें दावा किया गया था कि “रक्षा मंत्रालय ईरान के साथ युद्ध में घायल हुए अमेरिकी सैनिकों की जानकारी सार्वजनिक नहीं कर रहा है.”

इसके साथ ही पार्नेल ने दावा किया कि घायलों से संबंधित आगे की जानकारी डिफेंस कैजुअल्टी एनालिसिस सिस्टम (डीसीएएस) पर जारी की जाएगी.

इस बीच, अमेरिकी सेना में मृतकों की संख्या बढ़कर 17 हो गई है. हाल के दिनों में तीन सैनिकों की मौत हुई है.

पेंटागन के अनुसार, Friday को जॉर्डन में अमेरिकी सैनिकों पर हुए एक ईरानी हमले में दो सैनिक मारे गए. उनकी पहचान Monday को सार्वजनिक की गई. फर्स्ट लेफ्टिनेंट टायलर फीहान की Friday को कार्रवाई के दौरान मौत हुई, जबकि प्राइवेट इसाबेला गोंजालेस Saturday को मुवाफ्फाक सल्ती एयर बेस पर ईरानी हमले में मारी गईं.

वहीं, अमेरिकी सेंट्रल कमांड (सेंटकॉम) ने बताया कि Saturday को उत्तरी इराक में एक अन्य अमेरिकी सैनिक की मौत उस समय हुई, जब गिराए गए ईरानी एकतरफा हमलावर ड्रोन (वन-वे अटैक ड्रोन) के बिना फटे विस्फोटक को नियंत्रित तरीके से निष्क्रिय किया जा रहा था.

अमेरिकी सेना ने ईरान के खिलाफ अपने हमले जारी रखे हैं. Monday को स्थानीय समयानुसार शाम 4 बजे (ईडीटी) अमेरिका ने ईरान पर एक और हवाई हमला किया. यह लगातार 10वां दिन था, जब अमेरिकी सेना ने सैन्य कार्रवाई की.

पेंटागन के डिफेंस कैजुअल्टी एनालिसिस सिस्टम के Monday को अपडेट किए गए आंकड़ों के अनुसार, 28 फरवरी को शुरू हुए ‘ऑपरेशन एपिक फ्यूरी’ के बाद से अब तक 427 अमेरिकी सैनिक घायल हो चुके हैं.

इस बीच, अमेरिकी President डोनाल्ड ट्रंप ने हाल ही में न्यूजनेशन को दिए एक साक्षात्कार में कहा कि मारे गए सैनिकों ने “देश की सेवा करते हुए सर्वोच्च बलिदान दिया”. उन्होंने यह भी दोहराया कि इस सैन्य अभियान का मुख्य उद्देश्य “ईरान को कभी भी परमाणु हथियार हासिल नहीं करने देना” है.

–

केआर/

Share