‘हमारे लिए ‘मिर्जापुर’ की सफलता बोझ नहीं, वरदान रही’, क्राइम थ्रिलर सीरीज को लेकर निर्देशक गुरमीत सिंह

Mumbai , 18 नवंबर . निर्देशक गुरमीत सिंह की क्राइम थ्रिलर सीरीज ‘मिर्जापुर’ ने अपनी कहानी, दमदार किरदारों और अलग अंदाज से दर्शकों के बीच खास जगह बनाई है. सीरीज में किरदारों की निजी जिंदगी और भावनात्मक पहलुओं से दर्शकों ने खुद को जुड़ा हुआ महसूस किया.
रिलीज से पहले हुए एक मार्केट सर्वे में दावा किया गया था कि इस सीरीज को सिर्फ उत्तर India के 18 से 35 साल के पुरुष ही देखेंगे. महिलाओं के बीच इसकी लोकप्रियता को लेकर भी कोई खास उम्मीद नहीं जताई गई थी.
अब गुरमीत ने बताया है कि किस तरह सीरीज ने इन सभी अनुमानों को गलत साबित कर दिया.
से बातचीत में गुरमीत ने कहा कि ‘मिर्जापुर’ उन शुरुआती सीरीज में शामिल थी, जिसने इस तरह की कहानी के साथ बड़े स्तर पर सफलता हासिल की.
उन्होंने कहा, ”मिर्जापुर की किस्मत अच्छी रही कि यह इस तरह की कहानियों वाली शुरुआती सीरीज में से एक थी, जो सामने आई और इतने बड़े स्तर पर सफल हुई. हम बहुत खुशकिस्मत हैं कि यह इतने सारे लोगों तक पहुंच सकी. सबसे खास बात यह है कि इसने भाषा की तमाम सीमाओं को तोड़ दिया. दक्षिण India हो या कोई दूसरा इलाका, हर जगह लोगों ने इसे देखा. यह किसी एक क्षेत्र तक सीमित नहीं रही.”
गुरमीत ने सीरीज की रिलीज से पहले हुए मार्केट सर्वे का जिक्र करते हुए बताया कि उस समय इसके दर्शकों को लेकर अलग ही अनुमान लगाए गए थे.
उन्होंने कहा, ”मुझे याद है कि जब शो रिलीज होने वाला था, तब एक मार्केट सर्वे कराया गया था. उसमें कहा गया था कि ‘मिर्जापुर’ को सिर्फ 18 से 35 साल के उत्तर भारतीय पुरुष देखेंगे. इसके अलावा कोई इसे नहीं देखेगा और महिलाओं की दर्शक संख्या शून्य रहेगी. लेकिन सीरीज ने इस सोच को पूरी तरह गलत साबित कर दिया. आज इसे देशभर में ही नहीं, बल्कि दुनिया के कई हिस्सों में पसंद किया जाता है.”
गुरमीत ने कहा, ”’मिर्जापुर’ की असली ताकत इसके किरदार हैं. लोग अक्सर शो के बाहरी पहलुओं की बात करते हैं. कोई इसकी हिंसा की चर्चा करता है, कोई भाषा की और कोई अंतरंग दृश्यों की. लेकिन असल बात यह है कि दर्शक शो के किरदारों से जुड़े हैं. उनके भीतर का इंसान दर्शकों को अपनी ओर खींचता है. मुझे लगता है कि यही वजह है कि लोग हर साल इस सीरीज की ओर लौटकर आते हैं.”
उन्होंने बताया कि अगर कोई दूसरा शो ‘मिर्जापुर’ जैसी सफलता हासिल करना चाहता है तो उसे सिर्फ इसके हिंसक दृश्यों, गाली-गलौज या बोल्ड कंटेंट की नकल नहीं करनी चाहिए. इसके बजाय कहानी के किरदारों और उनके मानवीय पहलुओं पर ध्यान देना जरूरी है. दर्शकों के साथ लंबे समय तक वही कहानियां रहती हैं, जिनके किरदारों से वे भावनात्मक रूप से जुड़ पाते हैं.
–
पीके/एबीएम


