Skip to content
Wednesday, 18 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
रक्षा,अंतरराष्ट्रीय,राष्ट्रीय

यूरोपीय संघ से रणनीतिक साझेदारी, भारत ने ईपी अध्यक्ष का जताया आभार

यूरोपीय संघ से रणनीतिक साझेदारी, India ने ईपी अध्यक्ष का जताया आभार

New Delhi, 18 नवंबर . केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने Wednesday को जापान के रक्षा मंत्री शिंजिरो कोइजुमी के साथ योकोसुका स्थित जापान मैरीटाइम सेल्फ डिफेंस फोर्स के नौसैनिक अड्डे का दौरा किया. वहीं, ब्रुसेल्स में आयोजित तीसरे शुमान सुरक्षा एवं रक्षा फोरम 2026 के उद्घाटन समारोह में रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने यूरोपीय संसद (ईपी) की अध्यक्ष रोबर्टा मेत्सोला से मुलाकात की.

इस दौरान उन्होंने India और यूरोपीय संसद के बीच हाल के उच्चस्तरीय संवादों का उल्लेख किया. India व यूरोपीय संघ की रणनीतिक साझेदारी को मजबूत बनाने में उन्होंने मेत्सोला के समर्थन का आभार जताया. संजय सेठ बेल्जियम की राजधानी ब्रसेल्स में हैं. वह यहां ब्रसेल्स में आयोजित होने वाली शुमान सुरक्षा एवं रक्षा फोरम में शामिल हुए हैं. रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ ने जापान के रक्षा राज्य मंत्री कियोशी ओदावारा से संक्षिप्त बातचीत की. यह मुलाकात शूमैन सुरक्षा एवं रक्षा फोरम में हुई.

दोनों पक्षों ने India और जापान के बीच विशेष रणनीतिक एवं वैश्विक साझेदारी को और मजबूत बनाने पर जोर दिया. इस दौरान दोनों देशों के रक्षा और विदेश मंत्रियों की टोक्यो में होने वाली ‘2 प्लस2’ वार्ता का भी उल्लेख किया गया. इस वार्ता से India और जापान के बीच रक्षा एवं रणनीतिक सहयोग को नई मजबूती मिलने की उम्मीद है. गौरतलब है कि जनवरी 2026 में India और यूरोपीय संघ के बीच रणनीतिक एवं रक्षा साझेदारी समझौते पर हस्ताक्षर किए गए थे. इसके बाद रक्षा राज्यमंत्री की यह यात्रा दोनों पक्षों के बीच रक्षा संबंधों को आगे बढ़ाने की दिशा में अहम है.

इस समझौते ने India और यूरोपीय संघ के बीच रक्षा एवं सुरक्षा के क्षेत्र में सहयोग के लिए एक व्यापक आधार तैयार किया है. उधर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जापान के मोगामी श्रेणी के बहुउद्देश्यीय युद्धपोत जेएस नातोरी का निरीक्षण किया. इस यात्रा के दौरान राजनाथ सिंह ने कहा कि India और जापान के बीच समुद्री क्षेत्र में बढ़ता सहयोग दोनों देशों के गहरे विश्वास और साझा संकल्प का प्रतीक है.

दोनों देश कानून के शासन पर आधारित स्वतंत्र और खुले हिंद-प्रशांत क्षेत्र को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध हैं. उन्होंने इस सहयोग को क्षेत्रीय सुरक्षा और स्थिरता के लिहाज से महत्वपूर्ण बताया. दौरे के बाद राजनाथ सिंह ने कहा कि उन्होंने जापान के रक्षा मंत्री शिंजिरो कोइजुमी के साथ योकोसुका स्थित जापान मैरीटाइम सेल्फ डिफेंस फोर्स के अड्डे का दौरा किया और मोगामी श्रेणी के बहुउद्देश्यीय युद्धपोत जेएस नातोरी को देखा.

–

जीसीबी/पीएम

Share