Skip to content
Tuesday, 17 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
रक्षा,अंतरराष्ट्रीय,राष्ट्रीय

भारत और जापान के नौसैनिक युद्धपोतों ने समुद्र में किया युद्धाभ्यास

India और जापान के नौसैनिक युद्धपोतों ने समुद्र में किया युद्धाभ्यास

New Delhi, 17 नवंबर . भारतीय नौसेना के युद्धपोत जापानी नौसेना के वॉर शिप ने समुद्र में साथ-साथ युद्धाभ्यास किया है. इस युद्धाभ्यास में भारतीय नौसेना का युद्धपोत आईएनएस सह्याद्रि शामिल हुआ तो वहीं जापानी नौसेना की ओर से उनके युद्धपोत ‘जेएस इसे’ ने भागीदारी की. दोनों देशों के युद्धपोतों ने यहां अपनी ऑपरेशनल क्षमता और तालमेल को परखा.

India और जापान की नौसेनाओं के बीच यह द्विपक्षीय समुद्री अभ्यास ‘जाइमेक्स-2026’ था. ‘जाइमेक्स-2026’ को अंजाम देते हुए दोनों युद्धपोतों ने सामरिक युद्धाभ्यास, संचार अभ्यास और एक-दूसरे के जहाजों पर हेलीकॉप्टर उतारने जैसी गतिविधियों में हिस्सा लिया. यह अभ्यास समुद्र में दोनों देशों की नौसेनाओं के बीच बेहतर तालमेल स्थापित करने में मददगार साबित हुआ है.

इस अभ्यास के दौरान दोनों नौसेनाओं ने एक-दूसरे की संचालन प्रक्रियाओं और क्षमताओं को समझने के साथ समुद्र में मिलकर अभियान चलाने का अभ्यास किया. अभ्यास में सामरिक युद्धाभ्यास के जरिए दोनों युद्धपोतों ने समुद्री परिस्थितियों में आपसी तालमेल और परिचालन समन्वय को परखा. वहीं, संचार अभ्यास के माध्यम से समुद्र में सूचनाओं के आदान-प्रदान और आपसी संपर्क को बेहतर बनाने पर जोर दिया गया.

इसके अलावा, एक जहाज से दूसरे जहाज पर हेलीकॉप्टर उतारने का अभ्यास भी किया गया. इससे दोनों नौसेनाओं को संयुक्त समुद्री अभियानों के दौरान अपनाई जाने वाली प्रक्रियाओं का व्यावहारिक अनुभव मिला. अभ्यास के दौरान दोनों देशों के नौसैनिकों ने अपने पेशेवर अनुभव भी साझा किए. इससे एक-दूसरे की कार्यप्रणाली को समझने और साथ मिलकर काम करने की क्षमता बढ़ाने का अवसर मिला.

रक्षा विशेषज्ञों का कहना है कि भारतीय नौसेना के आईएनएस सह्याद्रि की इस अभ्यास में भागीदारी India और जापान के बीच बढ़ते समुद्री सहयोग को दर्शाती है. दोनों देशों की नौसेनाओं के बीच ऐसे अभ्यास आपसी विश्वास मजबूत करने, परिचालन तालमेल बढ़ाने और हिंद-प्रशांत क्षेत्र में सुरक्षित एवं स्थिर समुद्री वातावरण बनाए रखने की साझा प्रतिबद्धता को आगे बढ़ाते हैं.

गौरतलब है कि जहां नौसेनाओं ने यह अभ्यास पूरा किया है तो वहीं टोक्यो में भारत-जापान विदेश और रक्षा मंत्रियों की चौथी ‘2 प्लस 2 वार्ता’ होने जा रही है. राजनाथ सिंह यहां जापान के रक्षा मंत्री शिंजिरो कोइजुमी के साथ द्विपक्षीय बातचीत करेंगे. इस उच्चस्तरीय वार्ता की सह-अध्यक्षता रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और विदेश मंत्री एस जयशंकर करेंगे. यह वार्ता Wednesday से जापान में शुरू होगी.

–

जीसीबी/एसके

Share