श्रीलंका की पहली पारी 98 पर सिमटी, पाकिस्तान के लिए अब्बास, रजाउल्लाह और जमाल ने लिए 3-3 विकेट

New Delhi, 17 नवंबर . Pakistan और श्रीलंका के बीच रावलपिंडी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में Tuesday से सीरीज का दूसरा और आखिरी टेस्ट शुरू हुआ. Pakistan ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला करते हुए श्रीलंका को पहली पारी में 98 रन पर समेटकर मैच में अपनी पकड़ मजबूत कर ली है.
टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंका की शुरुआत बहुत खराब रही. टीम ने 6 के स्कोर पर अपना पहला विकेट गंवाया और देखते ही देखते ही 36 के स्कोर पर 5 विकेट गंवा बैठी. इसके बाद कप्तान कुसाल मेंडिस और सोनल दिनुशा ने पारी को संभालने की कोशिश की. दोनों ने छठे विकेट के लिए 49 रन की साझेदारी कर टीम का स्कोर 85 तक पहुंचाया. इस जोड़ी के टूटते ही श्रीलंकाई पारी 35.3 ओवरों में 98 रन पर सिमट गई. मेंडिस 32 रन बनाकर शीर्ष स्कोरर रहे, जबकि सोनल ने 21 रन बनाए. इन दोनों के अलावा कोई भी बल्लेबाज दो अंकों में नहीं पहुंच सका.
Pakistan के गेंदबाजों ने कप्तान बाबर आजम के पहले गेंदबाजी करने के फैसले को सही साबित किया. मोहम्मद अब्बास ने 14 ओवर में 14 रन देकर 3 विकेट लिए. रजाउल्लाह ने 8 ओवर में 21 रन देकर 3 और आमिर जमाल ने 5.3 ओवर में 24 रन देकर 3 विकेट लिए. साकिब खान को 1 विकेट मिला.
रिपोर्ट लिखे जाने तक Pakistan ने अपनी पहली पारी के शुरुआती 11 ओवरों में बिना किसी नुकसान के 41 रन बना लिए थे. अजान अवैस 12 और तैयब आरिफ 23 रन बनाकर खेल रहे थे. Pakistan के पास पहली पारी में बड़ी लीड लेकर श्रीलंका पर शिकंजा कसने का अवसर है.
Pakistan ने इस मैच में आमिर जमाल, जबकि श्रीलंका ने प्रबाथ जयसूर्या की वापसी कराई है.
रावलपिंडी में ही दोनों देशों के बीच खेला गया पहला टेस्ट ड्रॉ रहा था.
–
पीएके


