Skip to content
Tuesday, 17 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
राजनीति,राष्ट्रीय

मथुरा में भाजपा की चिंतन बैठक में चुनावी रणनीति और संगठन की मजबूती पर मंथन, विकास कार्यों को लेकर हुई चर्चा

मथुरा में भाजपा की चिंतन बैठक में चुनावी रणनीति और संगठन की मजबूती पर मंथन, विकास कार्यों को लेकर हुई चर्चा

Lucknow, 17 नवंबर . भारतीय जनता पार्टी की उत्तर प्रदेश इकाई की मथुरा में आयोजित बैठक में आगामी चुनावों की रणनीति, संगठन को मजबूत करने और पार्टी कार्यकर्ताओं को नई दिशा देने जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की जा रही है. BJP MP प्रवीण खंडेलवाल ने बैठक को पार्टी के संगठनात्मक दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि इसमें शामिल होने वाले कार्यकर्ताओं को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का मार्गदर्शन भी प्राप्त होगा.

BJP MP प्रवीण खंडेलवाल ने कहा कि भाजपा एक कैडर-आधारित पार्टी है और यहां संगठन को मजबूत करने के लिए नियमित रूप से चिंतन शिविर आयोजित किए जाते हैं. इन बैठकों के माध्यम से पार्टी कार्यकर्ताओं को नई ऊर्जा मिलती है और उन्हें भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार किया जाता है. उन्होंने कहा कि मथुरा में हो रही बैठक का मुख्य उद्देश्य आगामी चुनावों की रणनीति तैयार करना और संगठन को और अधिक प्रभावी बनाना है.

उन्होंने मथुरा-वृंदावन के विकास को लेकर भी अपनी बात रखी. खंडेलवाल ने कहा कि काशी, मथुरा और अयोध्या India की सनातन विरासत के महत्वपूर्ण केंद्र हैं. Chief Minister योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में मथुरा के सौंदर्यीकरण और विकास के कार्य शुरू किए जा चुके हैं. उन्होंने मथुरा और वृंदावन को जुड़वा शहर बताते हुए कहा कि दोनों धार्मिक नगरों का कायाकल्प देशभर के सनातन धर्म के अनुयायियों के लिए एक बड़ी उपलब्धि होगी.

उन्होंने कहा कि अयोध्या और काशी के बाद यदि मथुरा-वृंदावन का भी व्यापक विकास होता है, तो यह सनातन समाज के लिए Government की ओर से एक बड़ा उपहार होगा. इससे श्रद्धालुओं को भगवान श्रीकृष्ण के दर्शन और पूजा-अर्चना करने में अधिक सुविधा मिलेगी.

वहीं, उत्तर प्रदेश Government के मंत्री सुरेश राही ने महान खिलाड़ी बाबू केडी सिंह के आवास के जीर्णोद्धार और सौंदर्यीकरण कार्यों का जायजा लिया. उन्होंने बताया कि Chief Minister योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर इस ऐतिहासिक आवास का जीर्णोद्धार कराया जा रहा है. निर्माण कार्य लगभग 80 प्रतिशत पूरा हो चुका है और शेष 20 प्रतिशत काम भी जल्द पूरा कर लिया जाएगा. उन्होंने कहा कि वह मौके पर पहुंचकर कार्य की प्रगति का निरीक्षण करने आए थे.

इसके अलावा, मंत्री सुरेश राही ने प्रदेश की कानून-व्यवस्था और जेलों की स्थिति पर भी बयान दिया. उन्होंने दावा किया कि प्रदेश में भाजपा Government बनने के बाद से अपराधों में लगातार कमी आई है. साथ ही, जेलों में बंद कैदियों की संख्या भी लगातार घट रही है. उन्होंने कहा कि मौजूदा स्थिति पहले की तुलना में बेहतर हुई है.

–

एसएके/पीएम

Share