भारत-वियतनाम ने सैन्य इंजीनियरिंग के क्षेत्र में साझा किए अनुभव

New Delhi, 6 नवंबर वियतनाम की पीपुल्स आर्मी के चार सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने India का दौरा किया है. पीपुल्स आर्मी का प्रतिनिधिमंडल भारतीय सैन्य अधिकारियों से मिला और सेना के इंजीनियरिंग कॉलेज का दौरा किया. इस दौरान India और वियतनाम के बीच रक्षा सहयोग को और मजबूत करने की दिशा में प्रयास किए गए.
दोनों देशों के सैन्य विशेषज्ञों ने यहां युद्धक इंजीनियरिंग, विस्फोटक उपकरणों से निपटने और आपदा राहत जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर अपने अनुभव और विशेषज्ञता साझा की.
दरअसल वियतनाम की पीपुल्स आर्मी का यह दौरा सैन्य विशेषज्ञों के बीच विषय आधारित आदान-प्रदान कार्यक्रम के तहत आयोजित किया गया था. इसका उद्देश्य दोनों देशों की सेनाओं के बीच सैन्य इंजीनियरिंग क्षेत्र में तकनीकी जानकारी और कार्य अनुभव साझा करना था. साथ ही इस दौरान दोनों देशों के अधिकारियों ने एक-दूसरे की क्षमताओं को बेहतर ढंग से समझना का प्रयास किया.
वियतनाम की पीपुल्स आर्मी के अधिकारियों ने युद्धक इंजीनियरिंग पर विशेष ध्यान दिया. इसमें सैन्य अभियानों के दौरान इंजीनियरिंग सहायता, बाधाओं से निपटने और अभियान को सफल बनाने में सैन्य इंजीनियरों की भूमिका जैसे विषय शामिल रहे. इसके अलावा, तात्कालिक विस्फोटक उपकरणों (आईईडी) से निपटने और उन्हें निष्क्रिय करने से जुड़ी तकनीकों पर भी विशेषज्ञों ने विचारों का आदान-प्रदान किया.
संयुक्त राष्ट्र के शांति अभियानों में इंजीनियरिंग सहायता और मानवीय सहायता एवं आपदा राहत अभियानों से जुड़े अनुभव भी साझा किए गए. दोनों देशों के प्रतिनिधियों को अपनी-अपनी सेनाओं में अपनाई जाने वाली कार्यप्रणाली और विशेषज्ञता को समझने का अवसर मिला. सैन्य इंजीनियरिंग जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्र में यह सहयोग भविष्य में दोनों सेनाओं के बीच बेहतर समन्वय और आपसी समझ विकसित करने में सहायक होगा.
रक्षा विशेषज्ञों का मानना है कि यह दौरा India और वियतनाम के बीच बढ़ते रक्षा संबंधों का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है. इससे दोनों देशों की सेनाओं के बीच पेशेवर संबंध मजबूत हुए हैं और सैन्य सहयोग को आगे बढ़ाने की साझा प्रतिबद्धता को बल मिला है.
गौरतलब है कि बीते दिनों India के रक्षा सचिव व वियतनाम के राष्ट्रीय रक्षा उपमंत्री के बीच New Delhi में एक महत्वपूर्ण मुलाकात हुई थी. India के रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने वियतनाम के राष्ट्रीय रक्षा उपमंत्री वरिष्ठ लेफ्टिनेंट जनरल गुयेन त्रुओंग थांग से मुलाकात की थी. बैठक में दोनों देशों के बीच मित्रता को और मजबूत करने तथा व्यापक रणनीतिक साझेदारी को आगे बढ़ाने पर चर्चा हुई थी.
–
जीसीबी/एसके


