वर्ल्ड टेनिस लीग सीजन: सितारों से सजे लाइन-अप की घोषणा; स्वितोलिना, बेनसिक, प्लिस्कोवा, किर्गियोस और हेलियोवारा होंगे शामिल

Bengaluru, 18 नवंबर . वर्ल्ड टेनिस लीग (डब्ल्यूटीएल) अपने पांचवें सीजन के लिए अंतरराष्ट्रीय टेनिस के कुछ सबसे बड़े नामों को Bengaluru लाने के लिए तैयार है. यह लीग 17 से 20 दिसंबर तक Bengaluru के केएसएलटीए (केएसएलटीए), एसएम कृष्णा टेनिस स्टेडियम में आयोजित की जाएगी.
16 खिलाड़ियों की इस सूची में पूर्व वर्ल्ड नंबर-3 एलिना स्वितोलिना, ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता बेलिंडा बेनसिक, पूर्व वर्ल्ड नंबर-1 करोलिना प्लिस्कोवा, विंबलडन फाइनलिस्ट निक किर्गियोस और दो बार के विंबलडन डबल्स चैंपियन हैरी हेलियोवारा मुख्य आकर्षण होंगे.
सीजन 5 में चार टीमें हिस्सा लेंगी. इनमें एक्रिक्स ईगल्स, गेम चेंजर्स फाल्कन्स, ऑसी मावेरिक्स काइट्स और वीबी रियल्टी हॉक्स शामिल हैं. इनमें आठ अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी और India के आठ प्रमुख टेनिस खिलाड़ी एक साथ खेलेंगे. अनुभवी अंतरराष्ट्रीय चैंपियन और उभरते हुए भारतीय खिलाड़ियों का यह मेल चार दिनों तक रोमांचक टेनिस का वादा करता है, जहां फैंस को घरेलू मैदान पर खेल के कुछ सबसे बड़े सितारों को खेलते हुए देखने का अवसर मिलेगा.
महिला वर्ग की अगुवाई यूक्रेन की एलिना स्वितोलिना करेंगी, जो 20 बार की डब्ल्यूटीए (डब्ल्यूटीए) सिंगल्स चैंपियन और 2018 डब्ल्यूटीए फाइनल्स की विजेता हैं, और इस साल की शुरुआत में ऑस्ट्रेलियन ओपन के सेमीफाइनल में पहुंची थीं. उनके साथ स्विट्जरलैंड की बेलिंडा बेनसिक भी मुख्य आकर्षण होंगी, जिन्होंने टोक्यो 2020 ओलंपिक में सिंगल्स स्वर्ण पदक जीता था और 2025 में विंबलडन सेमीफाइनलिस्ट रही थीं.
इस सूची में चेक गणराज्य की करोलिना प्लिस्कोवा भी शामिल हैं, जो पूर्व विश्व नंबर-1 और दो बार की ग्रैंड स्लैम फाइनलिस्ट हैं. स्पेन की पाउला बडोसा, जो पूर्व विश्व नंबर-2 और 2021 इंडियन वेल्स चैंपियन हैं, पिछले सीजन के बाद एक बार फिर इस लीग में वापसी कर रही हैं.
पुरुष वर्ग का लाइन-अप भी उतना ही दमदार है, जिसमें ऑस्ट्रेलिया के निक किर्गियोस Bengaluru के कोर्ट पर अपना जलवा बिखेरेंगे. 2022 के विंबलडन फाइनलिस्ट और उसी वर्ष ऑस्ट्रेलियन ओपन डबल्स चैंपियन रहे किर्गियोस के साथ कजाकिस्तान के अलेक्जेंडर बुब्लिक भी जुड़ेंगे, जो नौ बार के एटीपी (एटीपी) खिताब विजेता हैं और जनवरी 2026 में अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ विश्व रैंकिंग नंबर-10 पर पहुंचे थे. बेल्जियम के जिजौ बर्ग्स, जिन्होंने इस साल ईस्टबोर्न में अपना पहला एटीपी खिताब जीता, और फिनलैंड के हैरी हेलियोवारा, जो दो बार के विंबलडन पुरुष डबल्स चैंपियन (2024 और 2026) हैं, अंतरराष्ट्रीय लाइन-अप को पूरा करते हैं.
India के प्रतिनिधित्व में अनुभवी खिलाड़ियों और होनहार युवा प्रतिभाओं का मजबूत मिश्रण देखने को मिलेगा. क्ले कोर्ट पर एटीपी मास्टर्स 1000 मैच जीतने वाले पहले भारतीय पुरुष खिलाड़ी सुमित नागल, India के प्रमुख डबल्स खिलाड़ी युकी भांबरी (करियर की सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग नंबर-18) के साथ वापसी कर रहे हैं. दक्षिणेश्वर सुरेश, जिन्होंने इस साल की शुरुआत में Bengaluru में नीदरलैंड के खिलाफ India के डेविस कप मुकाबले में तीन मैच जीतकर यादगार प्रदर्शन किया था, वह भी टीम का हिस्सा होंगे. पुरुष दल को पूरा करते हुए पूर्व एटीपी सिंगल्स फाइनलिस्ट और दो बार के एटीपी 250 डबल्स चैंपियन रामकुमार रामनाथन भी शामिल हैं.
भारतीय महिला लाइन-अप में 17 वर्षीय माया राजेश्वरन रेवती और श्रीवल्ली रश्मिका भामिदिपति की वापसी होगी, जो पिछले सीजन में भी खेली थीं. माया India की सबसे रोमांचक युवा प्रतिभाओं में से एक बनकर उभरी हैं और सानिया मिर्जा के बाद डब्ल्यूटीए टूर सिंगल्स क्वार्टर फाइनल में पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनी हैं. उनके साथ रुतुजा भोसले और वैष्णवी अडकर भी जुड़ेंगी.
रुतुजा भोसले ने एशियन गेम्स 2023 में रोहन बोपन्ना के साथ मिक्स्ड डबल्स में स्वर्ण पदक जीता था, जबकि वैष्णवी अडकर साल 2026 में India की नंबर-1 महिला सिंगल्स खिलाड़ी रही हैं. ये दोनों खिलाड़ी चेन्नई ओपन के डबल्स फाइनल में पहुंचने के बाद डब्ल्यूटीए टूर इवेंट में यह उपलब्धि हासिल करने वाली पहली पूर्ण-भारतीय जोड़ी बनी थीं, और अब वे अपना डब्ल्यूटीएल (डब्ल्यूटीएल) डेब्यू करेंगी.
–
आरएसजी


