Skip to content
Wednesday, 18 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
बॉलीवुड,सिनेमा,मनोरंजन

‘मिर्जापुर’ में पुरुषों की लड़ाई के बीच चुपचाप पूरा खेल खेलती हैं बीना त्रिपाठी- रसिका दुग्गल

‘मिर्जापुर’ में पुरुषों की लड़ाई के बीच चुपचाप पूरा खेल खेलती हैं बीना त्रिपाठी रसिका दुग्गल

‘मिर्जापुर’ में पुरुषों की लड़ाई के बीच चुपचाप पूरा खेल खेलती हैं बीना त्रिपाठी- रसिका दुग्गल

Mumbai , 18 नवंबर . Actress रसिका दुग्गल क्राइम थ्रिलर सीरीज ‘मिर्जापुर’ में बीना त्रिपाठी के किरदार से दर्शकों के बीच खास पहचान बना चुकी हैं. सीरीज में बीना एक ऐसी महिला है, जो सामने से भले ही शांत नजर आती हो, लेकिन पर्दे के पीछे रहकर पूरे खेल को अपने हिसाब से चलाना जानती है. वह लोगों की कमजोरियों को अच्छी तरह समझती है और वक्त आने पर उन्हीं कमजोरियों का इस्तेमाल अपने फायदे के लिए करती है.

रसिका का कहना है कि बीना की यही खूबी उसे ‘मिर्जापुर’ के दूसरे किरदारों से अलग और बेहद ताकतवर बनाती है.

को दिए इंटरव्यू में रसिका ने बीना को असली खिलाड़ी बताया. उनके मुताबिक, जहां सीरीज के पुरुष किरदार सत्ता और गद्दी हासिल करने के लिए एक-दूसरे से भिड़ते रहते हैं और अपने अहंकार की लड़ाई लड़ते हैं, वहीं बीना चुपचाप बैठकर पूरे खेल को समझती है और अपनी चाल चलती है. बीना कब क्या फैसला लेगी और अगला कदम क्या होगा, इसका अंदाजा लगाना आसान नहीं है.

ने जब रसिका से पूछा कि क्या वह बीना को ‘मिर्जापुर’ के सबसे ताकतवर खिलाड़ियों में से एक मानती हैं और उसकी ताकत दूसरे किरदारों से किस तरह अलग है, तो उन्होंने कहा, ”मैंने इससे पहले किसी महिला किरदार को इस तरह नहीं पढ़ा था. पुनीत कृष्णा ने इस किरदार को लिखने में शानदार काम किया है. मुझे लगता है कि सिर्फ वही इसे इस तरह लिख सकते हैं. मैं हर सीजन में यह देखने के लिए उत्साहित रहती हूं कि वह बीना के लिए आगे क्या लेकर आएंगे. उन्होंने अब तक उसके लिए जो भी लिखा है, उससे मैं बेहद खुश और हैरान रही हूं.”

उन्होंने आगे कहा, ”बीना का किरदार बेहद अनिश्चित है और यही बात उसे खास बनाती है. आपको कभी पता नहीं होता कि वह अगली बार क्या करने वाली है. इस किरदार को निभाने में सबसे मजेदार बात भी यही है. वह असल में पूरे खेल की सूत्रधार है. उसे पता है कि किस इंसान की सबसे बड़ी कमजोरी क्या है और किसकी कमजोर नस को दबाकर वह अपने फायदे के लिए हालात बदल सकती है.”

रसिका के कहा, ”बीना के किरदार को समझने के लिए उसकी निजी जिंदगी और अतीत को जानना भी जरूरी है. कहानी में उसके दर्द, दुख, टूटे रिश्तों और अधूरे प्यार की झलक मिलती है. यही चीजें बताती हैं कि आखिर बीना ऐसी बेरहम और मजबूत महिला कैसे बनी. किरदार का यह निजी पक्ष दर्शकों को उसके व्यक्तित्व की एक अलग परत दिखाता है.”

रसिका ने बताया कि उन्हें हर सीजन में बीना बनना बेहद पसंद है. उनके लिए इस किरदार की सबसे दिलचस्प बात यह है कि वह पुरुषों की तरह सत्ता पाने के लिए खुलकर लड़ाई नहीं करती, बल्कि उनकी सोच और कमजोरियों को समझकर उन्हें अपने हिसाब से चलाती है.

Actress ने कहा, ”मुझे लगता है कि बीना वह महिला है, जो जानती है कि पुरुषों को अपने हिसाब से कैसे चलाना है. वह उन पुरुषों को देखती रहती है, जो आपस में अहंकार की लड़ाई लड़ रहे हैं और किसी भी तरह गद्दी हासिल करना चाहते हैं. वे इसके लिए तरह-तरह के रास्ते अपनाते हैं, लेकिन बीना चुपचाप पीछे बैठकर पूरा खेल चला रही होती है. मुझे उसका यह अंदाज बहुत पसंद है. यही बात उसे बाकी पुरुष किरदारों से अलग बनाती है.”

–

पीके/एएस

Share