बांग्लादेश: कपड़ा कर्मचारियों ने राजमार्ग किया जाम, दर्जनों फैक्ट्रियां अनिश्चित काल के लिए बंद

ढाका, 18 नवंबर . बांग्लादेश के गाजीपुर में कपड़ा कर्मचारियों ने Wednesday को विरोध प्रदर्शन जारी रखा. एक बार फिर ढाका-मयमनसिंह राजमार्ग को जाम कर दिया, जिसके चलते दर्जनों कारखाने अनिश्चित काल के लिए बंद हो गए हैं. स्थानीय मीडिया ने इसकी जानकारी दी.
बांग्लादेश के अखबार ‘ढाका ट्रिब्यून’ की रिपोर्ट के अनुसार, गाजीपुर शहर के छायदाना इलाके में कई गारमेंट फैक्ट्रियों के मजदूरों ने Wednesday सुबह 9:45 बजे (स्थानीय समय) छायदाना और हरिकेन के पास हाईवे को जाम कर दिया. इससे यातायात पूरी तरह ठप हो गया और आने-जाने वालों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा.
बाघेर बाजार स्थित ‘गोल्डन रिफिट गारमेंट्स’, श्रीपुर के नोतून बाजार इलाके में ‘एसएम निट वियर’ और भवानीपुर में ‘फकीरा गारमेंट्स’ के मजदूरों ने काम बंद कर दिया और वे अपनी-अपनी फैक्ट्रियों के अंदर शांतिपूर्ण तरीके से धरने पर बैठे रहे. कोनाबारी में दो अन्य गारमेंट फैक्ट्रियों के मजदूरों ने भी विरोध प्रदर्शन किया.
‘ढाका ट्रिब्यून’ के मुताबिक, गाजीपुर औद्योगिक क्षेत्र के Police अधीक्षक अमजद हुसैन ने कहा कि स्थिति को काबू में लाने की कोशिशें की जा रही हैं. उन्होंने बताया कि Tuesday को मिली रिपोर्ट के अनुसार, 10 फैक्ट्रियों ने Wednesday को छुट्टी घोषित कर दी थी, जबकि 39 फैक्ट्रियों को अनिश्चित काल के लिए बंद कर दिया गया है.
Tuesday को, बांग्लादेश के गाजीपुर में कई जगहों पर मजदूरों ने विरोध प्रदर्शन किया. इनमें चांदना चौरास्ता, जारुन, नाओजोर, छायदाना, कोनाबारी, काशिमपुर, भोगरा और आपदा जैसे इलाके शामिल हैं. इस दौरान हुई झड़पों में ईंट-पत्थर फेंके गए, आंसू गैस के गोले छोड़े गए और साउंड ग्रेनेड का इस्तेमाल हुआ, जिसमें Police अधिकारियों, गारमेंट मजदूरों और पत्रकारों समेत कई लोग घायल हो गए.
अधिकारियों ने Tuesday को गाजीपुर में 70 फैक्ट्रियों को बंद करने का आदेश दिया, ताकि और अधिक अशांति न फैले.
Monday को, बांग्लादेश के गाजीपुर स्थित कोनाबारी इलाके में दो गारमेंट फैक्ट्रियों के मजदूर विरोध प्रदर्शन करने के लिए अपने कार्यस्थलों के बाहर इकट्ठा हुए थे. उन्हें वहां से हटाने के लिए Police ने आंसू गैस के गोले और साउंड ग्रेनेड का इस्तेमाल किया.
Police ने बताया कि कोनाबारी में ‘एबीएम फैशन’ और ‘जमुना’ फैक्ट्रियों के मजदूर अपने कार्यस्थलों के बाहर जमा हुए और विरोध जताते हुए कोनाबारी-काशिमपुर सड़क को जाम कर दिया.
सूचना मिलने पर Police और बॉर्डर गार्ड बांग्लादेश (बीजीबी) के जवान मौके पर पहुंचे और मजदूरों से सड़क खाली करने को कहा. लेकिन, जब मजदूर उग्र हो गए, तो Police ने उन्हें तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले और साउंड ग्रेनेड छोड़े. बाद में, मजदूर वहां से चले गए और स्थिति सामान्य हो गई.
–
केआर/


