Skip to content
Tuesday, 17 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
दुर्घटना

हजारीबाग में हादसे में युवक की मौत के बाद भड़का आक्रोश, मुआवजे की मांग को लेकर लगाया जाम

हजारीबाग में हादसे में युवक की मौत के बाद भड़का आक्रोश, मुआवजे की मांग को लेकर लगाया जाम

हजारीबाग, 17 नवंबर . Jharkhand के हजारीबाग में सड़क हादसे में एक युवक की दर्दनाक मौत के बाद Tuesday को स्थानीय ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा. मृतक के परिजनों और आक्रोशित ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग और परिवार के एक सदस्य को Governmentी या कंपनी स्तर पर नौकरी (नियोजन) दिए जाने की जिद को लेकर हजारीबाग-बड़कागांव रोड स्थित रसूलीगंज चौक पर शव को बीच सड़क पर रखकर जोरदार प्रदर्शन शुरू कर दिया. इस प्रदर्शन और चक्का जाम के कारण पिछले तीन घंटे से मुख्य मार्ग पर वाहनों की लंबी कतारें लग गई हैं और आवागमन पूरी तरह से ठप हो गया है, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.

मृतक की शिनाख्त सदर प्रखंड के हरहद पंचायत निवासी नौशाद के रूप में की गई है. जानकारी के अनुसार, Monday देर रात मार्खम कॉलेज के पास एचजी इंफ्रा कंपनी की एक तेज रफ्तार गाड़ी ने पीछे से एक बाइक को जोरदार टक्कर मार दी थी. हादसे के वक्त बाइक पर नौशाद के साथ दो अन्य युवक भी सवार थे. इस भीषण टक्कर में नौशाद की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दोनों अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

ग्रामीण Tuesday सुबह नौशाद का शव लेकर सीधे रसूलीगंज चौक पहुंच गए और सड़क पर शव रखकर बैठ गए. प्रदर्शनकारियों ने शांतिपूर्ण तरीके से धरना देते हुए मांग की कि जब तक पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा और परिवार के एक आश्रित को नौकरी नहीं मिलती, तब तक वे सड़क से नहीं हटेंगे. इस विरोध प्रदर्शन के चलते बड़कागांव रोड पर यातायात पूरी तरह से बाधित हो गया.

ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में भारी वाहनों और कंपनियों के वाहनों की तेज रफ्तार के कारण लगातार सड़क हादसे हो रहे हैं और लोगों की जानें जा रही हैं. Monday रात की दुर्घटना ने एक हंसते-खेते परिवार को उजाड़कर गहरे संकट में डाल दिया है. ग्रामीणों ने जिला प्रशासन और संबंधित कंपनी के प्रबंधन से कड़ी नाराजगी जताते हुए पीड़ित परिवार को तुरंत आर्थिक सहायता देने और नियोजन की मांग पर ठोस कार्रवाई करने की मांग की है.

सड़क जाम और हंगामे की सूचना मिलते ही स्थानीय थाना Police और प्रशासनिक अधिकारियों की एक टीम तुरंत मौके पर पहुंची. अधिकारी आक्रोशित ग्रामीणों को समझाने-बुझाने और उनकी मांगों पर उचित प्रशासनिक पहल का भरोसा देकर सड़क से जाम हटाने के प्रयास में जुटे हुए हैं, ताकि यातायात को सुचारू रूप से बहाल किया जा सके.

–

एसएनसी/पीएम

Share