Skip to content
Tuesday, 27 October 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
साउथर्न सिनेमा,मनोरंजन

साउथ इंडियन एक्सेंट पर रश्मिका मंदाना के सपोर्ट में आईं मधु, बोलीं- खुद की पहचान अपनाना काबिले-तारीफ

साउथ इंडियन एक्सेंट पर रश्मिका मंदाना के सपोर्ट में आईं मधु, बोलीं खुद की पहचान अपनाना काबिले तारीफ

साउथ इंडियन एक्सेंट पर रश्मिका मंदाना के सपोर्ट में आईं मधु, बोलीं- खुद की पहचान अपनाना काबिले-तारीफ

Mumbai , 26 अक्टूबर . Actress मधू ने हाल ही में कॉफी विद करण के एक एपिसोड में रश्मिका मंदाना के साउथ इंडियन एक्सेंट को लेकर दिए गए बयान के बाद उनके सपोर्ट पर सामने आई. Actress मधु का कहना है कि रश्मिका ने जिस तरह अपनी पहचान को अपनाया है और आत्मविश्वास के साथ आलोचनाओं का सामना किया है, वो काबिले-तारीफ है.

दरअसल, ‘कॉफी विद करण’ में Actress रश्मिका मंदाना ने अपने उच्चारण, भाषा और परफॉर्मेंस के लिए ट्रोल होने के बारे में बात की थी. एक्ट्रेस ने कहा था कि वह साउथ इंडियन हैं, जिस वजह से उनका वही एक्सेंट निकलकर सामने आएगा.

रश्मिका को सपोर्ट करते हुए मधु ने उनके लिए social media पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने फिल्ममेकर करण जौहर के टॉक शो ‘कॉफी विद करण’ में रश्मिका के अपीयरेंस के बारे में बात की और एक्सेंट की आलोचना पर उनके जवाब देने के तरीके की तारीफ की.

मधु ने कहा, “मैंने हाल ही में टॉक शो ‘कॉफी विद करण’ देखा और इस शो में जिस तरह से रश्मिका ने अपने एक्सेंट की आलोचना को हैंडल किया, वह मुझे बहुत पसंद आया है. रश्मिका लोगों की आलोचना पर हंसती हैं और खुद को साउथ इंडियन कहती हैं और जिस तरह से उन्होंने अपने एक्सेंट को स्वीकार किया है, वह मुझे बहुत पसंद आया है.”

उन्होंने आगे कहा, “कई साल पहले, जब मैं हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में Actress के तौर पर आई थी, तो मैं साउथ इंडियन होने की वजह से मिलने वाले जजमेंट से बहुत डरती थी और सोचती थी कि मुझे जज किया जाएगा. फिर, मैंने और ज्यादा मेहनत की. मैंने उर्दू की टीचर रखने की कोशिश की और खुद को हिंदी में बेहतर बनाया, हर वह चीज की, ताकि मेरे एक्सेंट की वजह से मैं पकड़ी न जाऊं.”

Actress मधु ने हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में शुरुआत में होने वाले संघर्ष पर खुलकर बात करते हुए कहा, “अगर मेरी आवाज में थोड़ा-सा भी कोई साउथ इंडियन एक्सेंट पकड़ लेता था, तो मैं घबरा जाती थी. जब लोग कहते थे कि मेरी हिंदी, हिंदी बोलने वालों से भी बेहतर है, तो मुझे बहुत गर्व महसूस होता था और यही मेरी जर्नी थी.

“आज, मुझे यह कहते हुए बहुत गर्व हो रहा है कि मैं साउथ इंडियन हूं. अगर मैं हिंदी में गलती करती हूं या मेरे एक्सेंट में साउथ इंडियन टच है, तो मुझे इससे कोई दिक्कत नहीं है, लेकिन मुझे यहां तक पहुंचने में 30 से 35 साल लग गए. रश्मिका, तुम्हें बहुत सारी शुभकामनाएं. मुझे अच्छा लगा कि तुम इसे अपनाती हो, इस पर हंसती हो और तुम सच में एक स्टार हो. ऐसी ही बनी रहो.”

–

एनएस/एएस

Share