डीपफेक वीडियो पर भड़कीं एक्ट्रेस सुनैना, बोलीं – शेयर करने वाले भी होंगे जिम्मेदार

Mumbai , 27 अक्टूबर . दक्षिण भारतीय सिनेमा में सक्रिय Actress सुनैना ने डीपफेक एआई वीडियो बनाने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने की चेतावनी दी है. Actress का कहना है कि जो भी डीपफेक एआई वीडियो शेयर करते हुए पाया गया, तो वह भी इसका जिम्मेदार होगा.
दरअसल, हाल ही के दिनों में Actress सुनैना के चेहरे का इस्तेमाल करके social media पर फर्जी एआई डीपफेक वीडियो वायरल हो रहा है. इस मामले के सामने आने के बाद Actress ने इस पर कड़ी आपत्ति जताई है और कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी है.
Actress ने इंस्टाग्राम पर एक नोट शेयर किया, जिसमें उन्होंने लिखा, “मुझे पता चला है कि social media और अन्य ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर एक एआई वीडियो सर्कुलेट किया जा रहा है, जिसमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का इस्तेमाल करके मेरे चेहरे को अश्लील कंटेंट पर लगाया गया है. यह कंटेंट डिजिटली बनाया या बदला गया है, जिसमें एक व्यक्ति को मेरे जैसा दिखाया गया है.”
सुनैना ने इसे अपनी गरिमा, निजता और पहचान पर एक बड़ा हमला बताया है. उन्होंने साफ किया कि यह कृत्य यौन उत्पीड़न की श्रेणी में आता है और पूरी तरह से मानहानिकारक है. उन्होंने लिखा, “मैं इस घटिया और दुर्भावनापूर्ण हरकत से स्तब्ध और बेहद परेशान हूं और मैं इसकी कड़ी से कड़ी निंदा करती हूं. यह मेरी पहचान और गरिमा का घोर उल्लंघन है और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम, 2000 और भारतीय न्याय संहिता, 2023 के तहत यह एक तरह का अपराध है. इस तरह का व्यवहार पूरी तरह से अस्वीकार्य है.”
Actress ने वीडियो बनाने और शेयर करने वालों को चेतावनी देते हुए लिखा, “मैं बिना किसी और नोटिस के इस कंटेंट को बनाने, पब्लिश करने या फैलाने के लिए जिम्मेदार हर व्यक्ति के खिलाफ आपराधिक और सिविल कार्रवाई शुरू करूंगी. जो भी इसे आगे शेयर करेगा, उसे भी जिम्मेदार ठहराया जाएगा. मैं अपने शुभचिंतकों, जनता और मीडिया से अनुरोध करती हूं कि वे इस कंटेंट को शेयर न करें और जहां भी यह मिले, उसकी रिपोर्ट करें. मेरे सभी अधिकार और कानूनी उपाय सुरक्षित हैं.”
–
एनएस/एएस


