Skip to content
Wednesday, 18 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
INDIA

लॉस्ट वैक्स की मूर्ति से गुलाबी क्वार्ट्ज के हाथी तक, पीएम मोदी ने मनीला में भेंट किए भारतीय कला के अनमोल तोहफे

लॉस्ट वैक्स की मूर्ति से गुलाबी क्वार्ट्ज के हाथी तक, पीएम मोदी ने मनीला में भेंट किए भारतीय कला के अनमोल तोहफे

New Delhi, 18 नवंबर . Prime Minister Narendra Modi ने मनीला में आयोजित कूटनीतिक मुलाकातों के दौरान विभिन्न देशों के नेताओं को India की पारंपरिक कला और शिल्प से जुड़े खास तोहफे सौंपे. इन उपहारों में कहीं दक्षिण India की सदियों पुरानी चोल कांस्य कला की झलक मिली तो कहीं Rajasthan के गुलाबी क्वार्ट्ज से तराशा गया हाथी आकर्षण के केंद्र में रहा. Gujarat की दुर्लभ रोगन पेंटिंग, कर्नाटक की बिदरी कला और मध्य India की गोंड चित्रकला के जरिए भी भारतीय सांस्कृतिक विरासत की झलक दुनिया को मिली.

खुद को Prime Minister मोदी का बड़ा ‘फैन’ बताने वाले इंडोनेशिया के President प्रबोवो सुबियांतो को चोल कांस्य मूर्ति भेंट की गई. दक्षिण India में नौवीं से तेरहवीं शताब्दी के बीच चोल राजवंश के शासनकाल में इस कला का विशेष विकास हुआ था. इसे पारंपरिक ‘मधुच्छिष्ट विधान’ यानी लॉस्ट वैक्स तकनीक से तैयार किया जाता है. इन मूर्तियों में शारीरिक अनुपात, भाव-भंगिमा और आभूषणों का बेहद सूक्ष्म चित्रण देखने को मिलता है. ये तमिलनाडु की सांस्कृतिक विरासत और India की प्राचीन धातुकर्म कला का प्रतिनिधित्व करती हैं.

लाओस के Prime Minister सलेउमक्से कोमासिथ को गुलाबी रोज क्वार्ट्ज पत्थर से बना सोने की सजावट वाला हाथी भेंट की गई. Rajasthan , खासकर jaipur के पत्थर तराशने वाले कारीगरों की परंपरा से जुड़ी इस कलाकृति में प्राकृतिक गुलाबी क्वार्ट्ज को तराशकर चमकदार रूप दिया जाता है. इस पर सुनहरी चित्रकारी और फूलों की पारंपरिक आकृतियां बनाई जाती हैं. भारतीय परंपरा में हाथी शक्ति, बुद्धिमत्ता, गरिमा और राजसी वैभव का प्रतीक है.

मलेशिया का भी आसियान में प्रतिनिधित्व था. Prime Minister अनवर इब्राहिम को चांदी की नक्काशी से सजा उरली भेंट किया गया. यह पारंपरिक भारतीय सजावटी पात्र है, जिसे आमतौर पर पानी और तैरते फूलों से सजाया जाता है. भारतीय परंपरा में उरली को पवित्रता, समृद्धि, आतिथ्य और सद्भाव से जोड़ा जाता है. इसकी सुंदर बनावट और चांदी की सजावट उपयोगिता तथा कलात्मकता का अनूठा मेल प्रस्तुत करती है.

गोंड चित्रकला की कलाकृति सिंगापुर के Prime Minister लॉरेंस वोंग को दी गई. मध्य India के गोंड आदिवासी समुदायों से जुड़ी यह लोककला Madhya Pradesh, छत्तीसगढ़, Maharashtra, आंध्र प्रदेश और Odisha के कुछ हिस्सों में प्रचलित है. इसमें पेड़-पौधों, पशु-पक्षियों और प्रकृति को बिंदुओं, रेखाओं और चमकीले रंगों के जरिए उकेरा जाता है. यह कला गोंड समुदाय के प्रकृति के साथ गहरे जुड़ाव और उसकी सांस्कृतिक मान्यताओं को अभिव्यक्त करती है.

थाईलैंड के Prime Minister अनुतिन चर्नविराकुल को Gujarat के कच्छ की दुर्लभ रोगन कला की पेंटिंग भेंट की गई. यह कला कच्छ के निरोना गांव में कुछ चुनिंदा कारीगर परिवारों द्वारा पीढ़ियों से संरक्षित की जा रही है. इसमें अरंडी के तेल को उबालकर तैयार किए गए गाढ़े रंग में प्राकृतिक रंगद्रव्य मिलाए जाते हैं. इसके बाद धातु की पतली सलाई से कपड़े पर हाथों से बारीक डिजाइन बनाए जाते हैं. कपड़े को मोड़कर दूसरी ओर उसी डिजाइन की समान आकृति तैयार करने की तकनीक इस कला को खास बनाती है.

तिमोर-लेस्ते के Prime Minister जानाना गुसमाओ को Gujarat के खंभात की प्रसिद्ध अगेट पत्थर से बनी कटोरी भेंट की गई. अगेट एक अर्ध-कीमती पत्थर है, जिसमें प्राकृतिक धारियां और अलग-अलग रंग दिखाई देते हैं. खंभात सदियों से अगेट पत्थर के प्रसंस्करण और नक्काशी का प्रमुख केंद्र रहा है. इस शिल्प को 2017 में जीआई टैग मिला था, जबकि 2023 में आनंद जिले के ‘वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट’ कार्यक्रम में अगेट उत्पादों को शामिल किया गया.

वियतनाम के Prime Minister ले मिन्ह हंग को पारंपरिक भारतीय चमड़े से तैयार दीवार पर सजाने वाली कलाकृति दी गई. इसमें चमड़े को विशेष तरीके से तैयार कर उस पर छेदकारी, उभरी हुई नक्काशी और रंगों के जरिए फूलों, ज्यामितीय आकृतियों तथा वन्यजीवों के चित्र बनाए जाते हैं. यह कलाकृति ग्रामीण शिल्प परंपराओं और पीढ़ियों से चले आ रहे कारीगरों के हुनर को दर्शाती है.

ब्रुनेई के सुल्तान हसनल बोल्किया को कर्नाटक के बीदर की प्रसिद्ध बिदरी कला से तैयार चांदी की नक्काशी वाला फूलदान भेंट किया गया. जस्ता और तांबे के मिश्रण से बने इस धातु शिल्प पर शुद्ध चांदी की बारीक जड़ाई की जाती है. इसकी गहरी काली सतह और चमकदार चांदी की नक्काशी इसे अलग पहचान देती है. इसके फूलों और ज्यामितीय डिजाइनों में बीदर किले की स्थापत्य कला की झलक मिलती है. बिदरी शिल्प को भौगोलिक संकेतक (जीआई) टैग भी प्राप्त है. म्यांमार को भी इसी पारंपरिक कला से तैयार चांदी की नक्काशी वाला फूलदान दिया गया.

कंबोडिया को डोकरा कला से तैयार नाव की कलाकृति भेंट की गई. यह प्राचीन भारतीय धातु शिल्प करीब चार हजार साल पुरानी लॉस्ट वैक्स तकनीक पर आधारित है. इसमें पहले मोम से आकृति तैयार की जाती है और फिर धातु की ढलाई के जरिए उसे अंतिम रूप दिया जाता है. नाव में बैठे लोगों और पक्षियों की आकृतियां सामुदायिक जीवन, प्रकृति के साथ सामंजस्य और सामूहिक प्रगति का संदेश देती हैं.

इन उपहारों के जरिए Prime Minister मोदी ने India के विभिन्न क्षेत्रों की पारंपरिक कलाओं को अंतरराष्ट्रीय कूटनीति से जोड़ने का प्रयास किया. हर भेंट के साथ किसी क्षेत्र का इतिहास, वहां के कारीगरों की पीढ़ियों की मेहनत और स्थानीय संस्कृति की पहचान भी जुड़ी हुई है. पहली बार नहीं है कि Prime Minister ने भारतीय मिट्टी में रचे बसे उपहार भेंट किए हों इससे पहले भी जब भी किसी देश के राष्ट्राध्यक्ष और शासनाध्यक्ष ने India का दौरा किया या बतौर अतिथि Prime Minister विदेशी दौरे पर गए तो उन्होंने उपहार ऐसे दिए जिसके कुछ मायने थे या उनमें इंसानी मेहनत की कहानी झलकती थी.

–

केआर/

Share