राहुल गांधी व्यापारियों को राजनीति में घसीटना बंद करें, देश के व्यापारी नाराज: प्रवीण खंडेलवाल

New Delhi, 21 नवंबर . BJP MP प्रवीण खंडेलवाल ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि व्यापारियों को अपनी राजनीति में घसीटना देश के कारोबारी वर्ग को स्वीकार नहीं है. राहुल गांधी ने हाल ही में Prime Minister Narendra Modi के नाम एक ट्वीट कर व्यापारियों और GST की व्यवस्था को लेकर सवाल उठाए थे. इस पर देशभर के व्यापारियों में नाराजगी है. खंडेलवाल ने कहा कि कॉन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स ने पत्र के माध्यम से व्यापारियों का विरोध दर्ज कराया है.
BJP MP प्रवीण खंडेलवाल ने से बात करते हुए कहा कि Prime Minister Narendra Modi के नेतृत्व में देश लगातार प्रगति कर रहा है और व्यापारियों के हित में कई योजनाएं शुरू की गई हैं. मुद्रा योजना के माध्यम से कारोबारियों को ऋण उपलब्ध कराया जा रहा है. इसके अलावा, Government ने व्यापार को बढ़ावा देने के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं.
उन्होंने कहा कि पहले GST की व्यवस्था बिखरी हुई थी लेकिन अब इसे एकीकृत किया गया है. ऐसे में राहुल गांधी की ओर से GST और व्यापारियों को लेकर की जा रही टिप्पणियां वास्तविकता से परे हैं. व्यापारियों को Political विवादों में शामिल करने की कोशिश नहीं होनी चाहिए.
अमेरिकी President डोनाल्ड ट्रंप की ओर से India की कम ब्याज दरों और सात प्रतिशत की आर्थिक विकास दर का उल्लेख किए जाने पर भी खंडेलवाल ने प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि वैश्विक स्तर पर प्रतिकूल परिस्थितियों और विभिन्न चुनौतियों के बावजूद India की अर्थव्यवस्था ने अपनी स्थिरता बनाए रखी है. Prime Minister Narendra Modi के मार्गदर्शन में देश आर्थिक विकास के रास्ते पर लगातार आगे बढ़ रहा है.
उन्होंने कहा कि अमेरिकी President की ओर से India की आर्थिक स्थिति और विकास दर का उल्लेख किया जाना देश के लिए गर्व की बात है. Prime Minister मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व के कारण India आज दुनिया में एक मजबूत आर्थिक शक्ति के रूप में अपनी पहचान बना रहा है. हालांकि, उन्होंने विपक्ष पर आरोप लगाया कि उसे देश की विकास यात्रा दिखाई नहीं देती और वह लगातार Government की आलोचना में जुटा रहता है.
एससीओ शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए Pakistan के मंत्री मुसादिक मलिक के India दौरे पर BJP MP ने कहा कि Pakistan एससीओ का सदस्य है और इसी हैसियत से उसके मंत्री बैठक में शामिल होने India आए हैं. उन्होंने स्पष्ट किया कि Prime Minister Narendra Modi और India Government पहले ही कई बार साफ कर चुके हैं कि देश के हितों के साथ किसी भी परिस्थिति में समझौता नहीं किया जाएगा. India अपने राष्ट्रीय हितों और सुरक्षा को सर्वोपरि रखेगा.
तेलंगाना के Chief Minister रेवंत रेड्डी की ओर से विकसित India के विजन का समर्थन किए जाने पर खंडेलवाल ने राहुल गांधी पर तंज कसा. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को भी रेवंत रेड्डी से सीख लेनी चाहिए. यदि वह ऐसा करते हैं तो शायद विदेशी धरती पर India की आलोचना करना बंद कर देंगे.
उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी केवल Government की निंदा करने, विवाद पैदा करने और आलोचना करने में लगे रहते हैं. खंडेलवाल ने कहा कि राहुल गांधी ने अपनी आंखों पर पट्टी बांध रखी है और उन्हें देश की उपलब्धियां दिखाई नहीं देतीं. उन्होंने सवाल उठाया कि जब कोई व्यक्ति खुद को ही सबसे अधिक विद्वान समझता हो, तो उसे सही बात समझाए कौन?
उन्होंने कहा कि India आज Prime Minister Narendra Modi के नेतृत्व में विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है लेकिन विपक्ष इस सकारात्मक बदलाव को स्वीकार करने के बजाय लगातार Government पर निशाना साध रहा है.
–
एसएके/पीएम


