Skip to content
Monday, 23 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
राष्ट्रीय

राहुल गांधी का पीएम बनने का सपना सिर्फ मॉक पार्लियामेंट में ही पूरा हो सकता है, हर्ष मल्होत्रा का तीखा तंज

राहुल गांधी का पीएम बनने का सपना सिर्फ मॉक पार्लियामेंट में ही पूरा हो सकता है, हर्ष मल्होत्रा का तीखा तंज

New Delhi, 23 नवंबर . संविधान गौरव दिवस के अवसर पर दिल्ली भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा ने कांग्रेस और विपक्षी दलों पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने Supreme Court के घेराव की कोशिश, जंतर-मंतर पर धरने की जिद और राजपथ पर प्रदर्शन को संवैधानिक संस्थाओं का अपमान बताते हुए कहा कि चुनावी हार से हताश विपक्ष अब भीड़तंत्र से जनादेश को रद्द करना चाहता है, जो कभी संभव नहीं होगा.

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा ने कहा, “संविधान गौरव दिवस के अवसर पर Prime Minister Narendra Modi ने 26 नवंबर को ‘संविधान गौरव दिवस’ के रूप में मनाने का निर्णय लिया और इसे Government की ओर से अधिसूचित किया गया. देश की आजादी से लेकर लंबे समय तक संविधान के साथ खिलवाड़ किया गया. कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों ने इसमें बड़ी भूमिका निभाई और कांग्रेस का इसमें सबसे बड़ा हाथ रहा है. पिछले दिनों आपने दिल्ली में जो घटनाक्रम देखा, चाहे वह ‘रिजीम चेंज’ के नाम पर हो या जंतर-मंतर पर धरना-प्रदर्शन की बात हो. धरना-प्रदर्शन से किसी को आपत्ति नहीं है, लेकिन कानून का पालन किए बिना Supreme Court को घेरने की कोशिश करना, उसकी ओर मार्च करना, आम आदमी पार्टी द्वारा राजपथ पर धरना देना ताकि रिपब्लिक डे परेड प्रभावित हो सके, यह सब संवैधानिक संस्थाओं के प्रति अपमानजनक रवैया दर्शाता है.”

उन्होंने कहा कि देश की संवैधानिक संस्थाओं का अपमान करने में कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों ने कोई कसर नहीं छोड़ी. 1950 में गणतंत्र लागू होने के बाद से लगातार ऐसा होता रहा है. एक तरफ ये अराजक मानसिकता वाले दल हैं, चाहे वह कांग्रेस हो, विपक्षी दल हों या आम आदमी पार्टी. दूसरी तरफ Narendra Modi के नेतृत्व में चल रही Government है, जो कानून का सम्मान करती है और संविधान के दायरे में रहकर देश की जनता के लिए सुधारों का कार्य करती है.

हर्ष मल्होत्रा ने कहा कि अंग्रेजों के औपनिवेशिक शासन के समय के 1500 से अधिक ऐसे कानून, जिनकी अब कोई उपयोगिता नहीं थी, उन्हें संविधान की भावना के अनुरूप या तो संशोधित किया गया या समाप्त किया गया. चाहे आईपीसी, सीआरपीसी और सीपीसी में सुधार की बात हो या तीन तलाक के विरुद्ध कानून बनाने की बात हो.

उन्होंने कहा कि इसके विपरीत कांग्रेस ने हमेशा संविधान और कानून के साथ खिलवाड़ किया. उदाहरण के तौर पर Supreme Court ने शाह बानो केस में एक निर्णय दिया, लेकिन वह कांग्रेस को अपनी तुष्टीकरण की राजनीति के कारण स्वीकार नहीं था. इसलिए संविधान, कानून और सर्वोच्च न्यायालय की भावना की अवहेलना करते हुए संसद के माध्यम से उस निर्णय को बदल दिया गया.

दिल्ली भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि चाहे Supreme Court के घेराव की बात हो या प्रदर्शन के दौरान जंतर-मंतर को डी-नोटिफाई किए जाने के बाद वहां प्रदर्शन करने की जिद हो या कनॉट प्लेस के सेंट्रल पार्क में धरना देने की बात हो, यह उनकी मानसिकता को दर्शाता है. यहां तक कि Supreme Court ने भी कहा कि वह उनकी बात सुनने के लिए तैयार है, लेकिन कानून के तहत आएं, भीड़तंत्र के माध्यम से नहीं. फिर भी कांग्रेस, विपक्षी दल और विशेष रूप से राहुल गांधी का व्यवहार लगातार अराजकता से भरा रहा है.

उन्होंने कहा कि लगातार चुनावी पराजयों के कारण विपक्ष अब हताश हो चुका है. उन्हें समझ नहीं आ रहा कि देश की जनता ने तीन बार Narendra Modi को Prime Minister बनने का जनादेश दिया है. यह जनादेश भीड़तंत्र से रद्द नहीं किया जा सकता. यदि किसी को Prime Minister बनना है या Government में आना है, तो उसे देश की जनता का जनादेश प्राप्त करना होगा.

हर्ष मल्होत्रा ने कहा कि जैसा कि पीएम मोदी ने 26 नवंबर को संविधान गौरव दिवस के रूप में अधिसूचित किया है. हम पूरे देश में इस दिवस को मनाएंगे. हमारे वरिष्ठ नेता और Union Minister विभिन्न राज्यों की राजधानियों और प्रमुख शहरों में जाकर इस विषय पर जनता को संबोधित करेंगे. संविधान निर्माण में प्रमुख भूमिका निभाने वाले डॉ. भीमराव आंबेडकर का भी कांग्रेस ने लगातार अपमान किया. 1952 और 1954 में उन्हें चुनाव हराने का प्रयास किया गया. जवाहरलाल नेहरू की कैबिनेट में रहते हुए भी उन्हें अपमानित किया गया और बाद में उन्होंने इस्तीफा दिया. कांग्रेस लगातार संविधान और कानून की अवहेलना करती रही है.

उन्होंने कहा कि 26 नवंबर को देश के गृह मंत्री अमित शाह दिल्ली में दोपहर 3 बजे सिविक सेंटर में बुद्धिजीवी वर्ग को संबोधित करेंगे. कांग्रेस के नेता संसद सत्र के दौरान सदन की कार्यवाही नहीं चलने देते, हंगामा करते हैं और दूसरी तरफ ‘मॉक पार्लियामेंट’ आयोजित करते हैं. उनका जो Prime Minister बनने का सपना है, वह शायद केवल मॉक पार्लियामेंट में ही पूरा हो सकता है. 56 वर्ष के कांग्रेस नेता स्वयं को युवा बताते हैं और कांग्रेस उन्हें बार-बार लॉन्च करने का प्रयास करती है, लेकिन वे आज तक पूरी तरह स्थापित नहीं हो पाए.

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि दूसरी ओर Prime Minister मोदी के नेतृत्व में देश का 24 या 28 वर्ष का युवा अंतरिक्ष में जाने वाले रॉकेट लॉन्च कर रहा है. पीएम Narendra Modi और उनकी Government के मंत्री, सांसद और कार्यकर्ता कानून के दायरे में रहकर जनकल्याण की योजनाएं बनाकर उन्हें लागू करने का काम कर रहे हैं. इसके विपरीत कांग्रेस लगातार कानून का मजाक उड़ा रही है और उसके साथ खिलवाड़ कर रही है. यदि कानून के दायरे में रहकर कार्य करने की बात करें तो Prime Minister Narendra Modi और गृह मंत्री अमित शाह के प्रयासों से आज जम्मू-कश्मीर पूर्ण रूप से India का अभिन्न अंग बना है.

–

केके/वीसी

Share