बंगाल के हाबरा में शर्मनाक घटना, नाबालिग बेटी से उत्पीड़न के आरोप में पिता गिरफ्तार

कोलकाता, 23 नवंबर . पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले में एक व्यक्ति को नाबालिग बेटी के साथ पिछले एक वर्ष से यौन उत्पीड़न के आरोप में गिरफ्तार किया गया है.
Police ने Monday को बताया कि यह घटना उत्तर 24 परगना जिले के हाबरा थाना क्षेत्र में हुई. मामला तब सामने आया जब बड़ी बेटी ने देखा कि बीमार पड़ने के बाद उसकी छोटी बहन के व्यवहार में बदलाव आया है.
बड़ी बेटी ने अपनी मौसी और दादी को इस बारे में बताया और बाद में उस व्यक्ति के खिलाफ Police में शिकायत दर्ज कराई. शिकायत के आधार पर Police ने उस व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया, जिसकी पहचान दीपन हलदर के रूप में हुई.
स्थानीय लोगों के अनुसार, दोनों लड़कियों की मां की लगभग आठ वर्ष पहले एक दुर्घटना में मौत हो गई थी, तब से परिवार में केवल पिता और दो बेटियां ही रह रहे थे.
आरोप है कि पिता घर में किसी और के न होने का फायदा उठाकर अपनी नाबालिग बेटी को शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित करता था. लड़की अब 17 वर्ष की है. Police के मुताबिक, उसने बताया कि उसका पिता पिछले एक वर्ष से उसका यौन शोषण कर रहा था. पिता अपनी बेटी को धमकी देता था कि अगर उसने किसी को इस बारे में बताया तो उसे और भी बुरे अंजाम भुगतने पड़ेंगे.
Police के अनुसार, उसने अपनी बेटी के साथ मारपीट भी की. रोजाना इतना अत्याचार सहने के बावजूद वह चुप रही.
यह मामला कुछ दिन पहले तब सामने आया जब पीड़िता की बहन ने अपनी मौसी और दादी को इस शोषण के बारे में बताया. लड़की से बात करने और उसकी आपबीती सुनने के बाद मौसी ने हाबरा Police में लिखित शिकायत दर्ज कराई.
बारासात Police जिले के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, “इस शिकायत के आधार पर Police ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. उसे सात दिन की Police रिमांड की मांग के साथ बारासात अदालत में पेश किया जाएगा. ‘प्रोटेक्शन ऑफ चिल्ड्रन फ्रॉम सेक्सुअल ऑफेंसेस’ (पोक्सो) एक्ट, 2012 के तहत मामला दर्ज किया गया है. आगे की जांच चल रही है.”
–
डीके/वीसी


