Skip to content
Monday, 23 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
राष्ट्रीय

अखिलेश यादव का फेसबुक पेज सस्पेंड, पार्टी का आया बयान

अखिलेश यादव का फेसबुक पेज सस्पेंड, पार्टी का आया बयान

Lucknow, 23 नवंबर . Samajwadi Party के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व Chief Minister अखिलेश यादव का आधिकारिक फेसबुक पेज कथित तौर पर सस्पेंड किए जाने की खबर सामने आई है. Sunday को उनका ऑफिशियल फेसबुक पेज नजर नहीं आने के बाद इसे लेकर Political हलचल तेज हो गई है. सूत्रों के मुताबिक, मेटा की ओर से अखिलेश यादव के फेसबुक पेज को सस्पेंड किया गया है. हालांकि, इस संबंध में मेटा की ओर से आधिकारिक पुष्टि या कोई बयान सामने नहीं आया है.

Samajwadi Party ने एक्स पर एक पोस्ट शेयर करते हुए कहा कि तकनीकी समस्या के कारण माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष का आधिकारिक फेसबुक पेज अस्थायी रूप से उपलब्ध नहीं है. मेटा इसे जल्द से जल्द बहाल करने के लिए काम कर रहा है.

अखिलेश यादव का आधिकारिक फेसबुक पेज उपलब्ध नहीं होने की खबर ऐसे समय सामने आई है, जब इससे पहले अक्टूबर 2025 में भी उनका फेसबुक अकाउंट कुछ समय के लिए पहुंच से बाहर हो गया था. उस समय Samajwadi Party ने फेसबुक अकाउंट के निलंबन को लेकर भाजपा पर निशाना साधा था और इसे विपक्ष की आवाज दबाने की कोशिश बताया था.

अक्टूबर 2025 में अखिलेश यादव का फेसबुक अकाउंट Friday शाम कई घंटों तक उपलब्ध नहीं रहा था. उस दौरान अकाउंट खोलने पर कंटेंट उपलब्ध नहीं होने, पेज के डिलीट किए जाने या तकनीकी समस्या से जुड़ा संदेश दिखाई दे रहा था. बाद में Saturday सुबह अकाउंट बहाल हो गया था.

उस समय Samajwadi Party के प्रवक्ता फखरुल हसन चांद ने social media प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर फेसबुक अकाउंट के निलंबन को लोकतंत्र पर हमला बताया था. उन्होंने आरोप लगाया था कि भाजपा Government विपक्ष की आवाज को दबाने का प्रयास कर रही है. पार्टी ने यह भी कहा था कि Samajwadi Party अपनी आवाज उठाती रहेगी और भाजपा की नीतियों का विरोध जारी रखेगी.

अक्टूबर 2025 की घटना के दौरान Samajwadi Party ने यह भी रेखांकित किया था कि अखिलेश यादव देश की तीसरी सबसे बड़ी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं और Lok Sabha में पार्टी के 37 सांसद हैं. फिलहाल, अखिलेश यादव के फेसबुक पेज के गायब होने या कथित निलंबन के कारणों को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है. मेटा की ओर से आधिकारिक प्रतिक्रिया आने के बाद ही इस मामले में तस्वीर साफ हो सकेगी.

–

डीएससी

Share