Skip to content
Saturday, 21 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
मनोरंजन,राष्ट्रीय

रामलीला के मंच पर उतरेगा सितारों का कारवां, सीता बनेंगी मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 केजिया लिज़ मेजो

रामलीला के मंच पर उतरेगा सितारों का कारवां, सीता बनेंगी मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 केजिया लिज़ मेजो

अयोध्या, 26 सितंबर . अयोध्या की विश्वप्रसिद्ध रामलीला इस बार दिल्ली में भव्य मंचन के साथ भगवान श्रीराम की गाथा को नए रंग-रूप में प्रस्तुत करेगी. मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 केजिया लिज़ मेजो इस बार माता सीता की भूमिका निभाती नजर आएंगी, जबकि सांसद और Actor रवि किशन प्रभु श्रीराम का किरदार निभाएंगे.

10 से 20 अक्टूबर तक दिल्ली के कॉन्स्टिट्यूशन क्लब स्थित मावलंकर हॉल में होने वाले इस आयोजन में फिल्म और भोजपुरी जगत के कई चर्चित कलाकार भी अलग-अलग पात्रों को जीवंत करेंगे. आयोजकों के मुताबिक, रामलीला को भव्य स्वरूप देने के लिए विशाल सेट, अत्याधुनिक तकनीक और बड़ी एलईडी स्क्रीन का इस्तेमाल किया जाएगा. इसके जरिए मंच पर त्रेतायुग के प्रसंगों को आधुनिक तकनीक के साथ प्रस्तुत करने की तैयारी है.

रामलीला के संस्थापक एवं अध्यक्ष सुभाष मलिक ने बताया कि पिछले सात वर्षों से अयोध्या की पावन धरती पर इसका आयोजन किया जा रहा था. आयोजन को देश और विदेश में दर्शकों का व्यापक जुड़ाव मिला है. उनके अनुसार, पिछले वर्ष ऑनलाइन और ऑफलाइन माध्यमों से करीब 62 करोड़ दर्शकों ने रामलीला देखी थी. इस वर्ष के मंचन में राजनीति और मनोरंजन जगत से जुड़े कई चर्चित चेहरे अलग-अलग भूमिकाओं में नजर आएंगे.

सांसद और Actor रवि किशन प्रभु श्रीराम की भूमिका निभाएंगे, जबकि सांसद एवं भोजपुरी Actor मनोज तिवारी विभिन्न भूमिकाओं में दिखाई देंगे. Actor अरुण बख्शी रावण, बिंदु दारा सिंह कुंभकरण, अवतार गिल मेघनाद और पुनीत इस्सर परशुराम की भूमिका निभाएंगे. Actor रजा मुराद समेत कई अन्य जाने-माने कलाकार भी रामलीला के महत्वपूर्ण पात्रों को मंच पर जीवंत करेंगे. आयोजक सुभाष मलिक ने कहा कि इस वर्ष भी आयोजन को भव्य बनाने की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं.

उन्होंने कहा कि प्रभु श्रीराम इस बार दिल्ली आ रहे हैं और दिल्लीवासी इस आयोजन का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. आयोजन की जिम्मेदारी संस्थापक एवं अध्यक्ष सुभाष मलिक, महासचिव शुभम मलिक और उपाध्यक्ष जतिन मलिक संभाल रहे हैं.

–

विकेटी/एएस

Share