टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के बाद बॉलीवुड के दो बड़े सितारों की सुरक्षा बढ़ी, वाई-प्लस सिक्योरिटी मिली

Mumbai , 15 नवंबर . Bollywood Actor टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग के बाद Mumbai Police ने Bollywood सितारों की सुरक्षा को लेकर बड़ा कदम उठाया है. कम से कम दो बड़े Bollywood सितारों की सुरक्षा बढ़ाकर वाई-प्लस कैटेगरी कर दी गई है. इनमें एक Actor की सुरक्षा एक्स से बढ़ाकर वाई-प्लस और दूसरे की वाई कैटेगरी से बढ़ाकर वाई-प्लस की गई है.
Mumbai Police के अनुसार, सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा के बाद यह फैसला किया गया है. Police ने सुरक्षा कारणों से उन दोनों सितारों के नाम सार्वजनिक नहीं किए हैं.
Mumbai Police के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, “सुरक्षा का स्तर संबंधित व्यक्ति को मिलने वाली धमकी और खतरे के आकलन के आधार पर तय किया जाता है. कई मामलों में सुरक्षा कैटेगरी बदले बिना अतिरिक्त Policeकर्मी तैनात किए जाते हैं. Bollywood सितारों की सुरक्षा को लेकर चल रही समीक्षा अभी पूरी नहीं हुई है.”
Mumbai Police और दूसरी सुरक्षा एजेंसियां Bollywood सितारों को मिल रही धमकियों और उनकी सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा कर रही हैं. सुरक्षा समीक्षा अभी जारी है और इसके निष्कर्षों के आधार पर आगे भी सुरक्षा व्यवस्था में बदलाव किया जा सकता है.
सुरक्षा व्यवस्था की इस समीक्षा में सिर्फ उन कलाकारों को शामिल नहीं किया गया है, जिन्हें सीधे धमकियां मिली हैं, बल्कि उन सितारों को भी सुरक्षा दी जा रही है, जिनकी कुछ ऐसे कलाकारों से नजदीकी है जो गैंग के निशाने पर बताए जा रहे हैं. कुछ कलाकारों के परिवार के सदस्यों को भी ‘एक्स कैटेगरी की सुरक्षा दी गई है.
रिपोर्ट के मुताबिक, Bollywood सितारों को Mumbai से बाहर यात्रा करने से पहले अपना प्रस्तावित रूट Police के साथ साझा करने के लिए कहा गया है. जिस जगह पर उन्हें जाना है, वहां पहले से सुरक्षा जांच यानी डेस्टिनेशन सैनिटाइजेशन भी किया जाएगा. संबंधित Police स्टेशन को भी अलर्ट किया जाएगा, ताकि कलाकार के उस इलाके में रहने तक जरूरी सुरक्षा उपलब्ध कराई जा सके.
Mumbai Police के सूत्रों के अनुसार, टाइगर श्रॉफ की कार पर हुई फायरिंग के बाद से ही Police अलर्ट पर है. घटना की जांच के साथ-साथ उन सभी कलाकारों की थ्रेट प्रोफाइल तैयार की जा रही है, जिन्हें हाल के दिनों में किसी तरह की धमकी मिली है या जिनका नाम किसी गैंग की हिट लिस्ट में होने की आशंका है.
Police का कहना है कि वाई-प्लस कैटेगरी की सुरक्षा में 11 सुरक्षाकर्मी तैनात होते हैं, जिनमें कमांडो भी शामिल होते हैं.
–
एससीएच/वीसी


