Skip to content
Sunday, 15 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
क्रिकेट,खेल

पाकिस्तान के खिलाफ फाइनल मैच किसी ‘रोलर-कोस्टर राइड’ जैसा था: अन्वय द्रविड़

पाकिस्तान के खिलाफ फाइनल मैच किसी ‘रोलर कोस्टर राइड’ जैसा था: अन्वय द्रविड़

Pakistan के खिलाफ फाइनल मैच किसी ‘रोलर-कोस्टर राइड’ जैसा था: अन्वय द्रविड़

New Delhi, 15 नवंबर . India ने Saturday को अल अमीरात में खेले गए फाइनल मैच में Pakistan के खिलाफ 1 विकेट से जीत हासिल करते हुए मेन्स अंडर-19 एशिया कप 2026 का खिताब अपने नाम किया. ट्रॉफी जीतकर वतन वापस लौटे अन्वय द्रविड़ ने इस मुकाबले को रोलर-कोस्टर राइड जैसा बताया है.

पहले बल्लेबाजी करने उतरी Pakistan की टीम ने उस्मान खान (107) की शतकीय पारी के दम पर 9 विकेट खोकर 337 रन बनाए. विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम ने 252 के स्कोर तक 8 विकेट खो दिए थे, जिसके बाद मोहित उल्वा (नाबाद 49) ने मनल चौहान (47) के साथ नौवें विकेट के लिए 37 रन, जबकि चिगुरुपति वेंकट (नाबाद 11) के साथ 10वें विकेट के लिए 16 गेंदों में 30 रन की साझेदारी करते हुए India को रोमांचक जीत दिलाई. उल्वा ने मुकाबले की अंतिम गेंद पर विजयी चौका जड़ा.

Sunday को वतन लौटने पर भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व स्टार राहुल द्रविड़ के बेटे अन्वय द्रविड़ ने पत्रकारों से कहा, “Saturday का मैच बहुत शानदार था. हम आखिरी गेंद पर जीत हासिल कर पाए, यह एक अद्भुत मैच था. एशिया कप जीतना बहुत अच्छा अनुभव रहा, खासकर इतने कड़े मुकाबले के बाद, जो किसी ‘रोलर-कोस्टर राइड’ जैसा था. एक समय तो हमें लगा कि हम लगभग बाहर हो चुके हैं, लेकिन वहां से वापसी करना वाकई कमाल था.”

वहीं, वीके विनीत ने कहा, “मैंने एशिया कप 2026 में India की अंडर-19 टीम का प्रतिनिधित्व किया और हम इस एशिया कप के विजेता बने, जिस पर हमें गर्व है.”

Pakistan के खिलाफ अंडर-19 एशिया कप फाइनल जीतने पर India की अंडर-19 टीम के कोच येरे गौड़ ने कहा, “हमने पिछले चार-पांच महीनों से कड़ी मेहनत की है. इससे पहले हमने श्रीलंका और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भी खेला था, जहां लड़कों ने बहुत अच्छा प्रदर्शन किया था. टूर्नामेंट में उतरने से पहले ही हमें पता था कि हम अच्छा करेंगे, और लड़कों ने वाकई बहुत बढ़िया प्रदर्शन किया. जब भी दबाव की स्थिति आई, उन्होंने उसे अच्छे से संभाला और अपना बेहतरीन खेल दिखाया.”

–

आरएसजी/एबीएम

Share