Skip to content
Friday, 23 October 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
अपराध,राष्ट्रीय

मुंबई: गरबा खेलने जाने से नाराज पति ने पत्नी पर चाकू से किया हमला, आरोपी गिरफ्तार

Mumbai : गरबा खेलने जाने से नाराज पति ने पत्नी पर चाकू से किया हमला, आरोपी गिरफ्तार

Mumbai , 21 अक्टूबर . Mumbai से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है. दरअसल, पवई इलाके में गरबा खेलने जाने से नाराज पति ने अपनी पत्नी पर चाकू से हमला किया है. इस हमले में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई.

Police के मुताबिक, यह घटना महात्मा फुले नगर, आईआईटी पवई इलाके में केडी अस्पताल के सामने समता मित्र मंडल के पास हुई. पीड़िता की पहचान वैशाली महेश रजत (30) के रूप में हुई है, जो गरबा खेलने गई थीं. इसी बात से नाराज होकर उसके पति महेश सुभाष रजत (35) ने उसके पेट में चाकू घोंप दिया और उसकी हत्या करने की कोशिश की.

पीड़िता की शिकायत के आधार पर पार्कसाइट Police स्टेशन में बीएनएस की धारा 109(1) और 352 के तहत मामला दर्ज किया गया है. Police ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है. वहीं, मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई और जांच जारी है.

चाकूबाजी की इसी प्रकार की एक दूसरी घटना New Delhi से सामने आई, जहां मौर्य एनक्लेव Police ने हत्या के मामले में चार नाबालिगों को हिरासत में लिया है. इसके अतिरिक्त, Police ने वारदात में इस्तेमाल किया गया हथियार भी बरामद कर लिया है.

दरअसल, Tuesday को मौर्य एनक्लेव Police स्टेशन को एक पीसीआर कॉल मिली कि पीतमपुरा के क्यूयू ब्लॉक स्थित चौधरी डेयरी के पास किसी को चाकू मार दिया गया है. सूचना मिलते ही Police तत्काल मौके पर पहुंची. घायलों को बीएसए अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने एक को मृत घोषित कर दिया, जिसकी पहचान अरुण के रूप में हुई है. वहीं, दूसरे मरीज की पहचान आशु के रूप में हुई है, जिसे चाकू लगने से चोटें आई हैं.

जांच के दौरान पता चला कि यह घटना कथित तौर पर एक लड़की से जुड़े विवाद के कारण हुई थी. इस मामले को लेकर हुई बहस के बाद आरोपियों ने दोनों पीड़ितों पर खंजर से हमला कर दिया.

–

डीके/डीकेपी

Share