Skip to content
Sunday, 22 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
अपराध,राष्ट्रीय

मध्य प्रदेश: सीहोर में युवक की गोली मारकर हत्या, गुस्साए परिजनों ने जाम की सड़क

Madhya Pradesh: सीहोर में युवक की गोली मारकर हत्या, गुस्साए परिजनों ने जाम की सड़क

सीहोर, 22 नवंबर . Madhya Pradesh के सीहोर जिले में एक युवक की हत्या से सनसनी फैल गई. Sunday सुबह मृतक के आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने सड़क जाम करके प्रदर्शन किया और हत्या के लिए जिम्मेदार लोगों की गिरफ्तारी की मांग की. अधिकारियों ने बताया कि भीड़ को शांत करने के लिए Police टीम को हस्तक्षेप करना पड़ा.

यह घटना सीहोर जिले के इछावर थाना क्षेत्र के भौखेड़ी गांव की है. मृतक की पहचान सचिन वर्मा के रूप में हुई है. Police के अनुसार, यह घटना Saturday रात करीब 8.30 बजे हुई.

अतिरिक्त Police अधीक्षक प्रशांत चौबे ने समाचार एजेंसी को बताया कि शुरुआती जांच से पता चला है कि सचिन किसी काम से अपनी बाइक पर भौखेड़ी गया था. वहां कुछ लोगों के बीच सड़क हादसे को लेकर विवाद चल रहा था. सचिन इस बहस को देखने के लिए रुक गया. इसी दौरान, किसी ने उस पर गोली चला दी.

उन्होंने बताया कि गोली सचिन के सिर में लगी और उसकी मौके पर ही मौत हो गई. अधिकारी ने कहा, “Police ने मामला दर्ज कर लिया है. विवाद के असली कारण का पता लगाने और गोली चलाने वाले व्यक्ति की पहचान करने के लिए जांच शुरू कर दी है. मृतक के पोस्टमार्टम के बाद स्थिति और स्पष्ट हो जाएगी.”

उन्होंने यह भी कहा कि चश्मदीदों के बयानों में घटना को लेकर अलग-अलग बातें सामने आ रही हैं, लेकिन यह जानबूझकर की गई हत्या है या कोई हादसा, इसका पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चलेगा. उन्होंने बताया, “मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है.”

गांव में सचिन की मौत की खबर तेजी से फैल गई. Sunday सुबह, उनके परिजन और बड़ी संख्या में ग्रामीण इछावर Police थाने के पास इकट्ठा हो गए. उन्होंने इछावर-नसरुल्लागंज मार्ग पर जाम लगा दिया, नारे लगाए और दोषियों की तुरंत गिरफ्तारी व उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की.

तनाव बढ़ता देख इलाके में Police बल तैनात कर दिया गया. नसरुल्लागंज, आष्टा, सीहोर और आसपास के Police थानों से Policeकर्मियों को इछावर भेजा गया. Police ने परिजनों और ग्रामीणों से शांति बनाए रखने और जांच में सहयोग करने की अपील की. अधिकारियों ने भरोसा दिलाया है कि कानून-व्यवस्था बनाए रखी जाएगी और जांच जल्द से जल्द पूरी कर ली जाएगी.

–

डीसीएच/

Share