Skip to content
Sunday, 22 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
INDIA

केबीसी के सवाल पर पंजाब में विवाद, अमिताभ बच्चन और सोनी टीवी को कानूनी नोटिस

केबीसी के सवाल पर पंजाब में विवाद, अमिताभ बच्चन और सोनी टीवी को कानूनी नोटिस

संगरूर, 22 नवंबर . Actor अमिताभ बच्चन के क्विज शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ (केबीसी) में पंजाब को लेकर पूछे गए एक सवाल पर विवाद खड़ा हो गया है. शो में पंजाब को अपराध और Police थानों पर बम धमाकों से जोड़ने वाले सवाल पर राज्य के लोगों ने एतराज जताया है. इस मामले में संगरूर के एक वकील ने अमिताभ बच्चन और सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन को कानूनी नोटिस भेजा है.

नोटिस के जरिए विवादित सवाल और उससे जुड़ी वीडियो क्लिप को नेशनल मीडिया और social media प्लेटफॉर्म से हटाने, पंजाब के लोगों से बिना शर्त सार्वजनिक माफी मांगने और पूरे मामले में सफाई देने की मांग की गई है. इसके लिए 15 दिन का समय दिया गया है. मांगें पूरी नहीं होने पर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है.

यह नोटिस रंजीत सिंह की तरफ से एडवोकेट इंदरजीत अरोड़ा ने भेजा है. नोटिस अमिताभ बच्चन को केबीसी के होस्ट के तौर पर, एबी कॉर्प लिमिटेड के जरिए उनके दूसरे पते पर और सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर और सीईओ को भेजा गया है.

एडवोकेट इंदरजीत अरोड़ा ने से बातचीत में पूरे मामले की जानकारी दी. उन्होंने कहा, ”कुछ दिन पहले मेरे क्लाइंट ने मुझे सोनी टीवी पर प्रसारित होने वाले शो केबीसी के कुछ स्क्रीनशॉट और एक वीडियो क्लिप दिखाई थी. इसमें 12 लाख 50 हजार रुपए के सवाल के तौर पर पूछा गया था, ‘हाल ही में किस राज्य में अपराधी Police थानों पर बम धमाके करने से नहीं डरते?’ इस सवाल के जरिए पंजाब को अपराध से जोड़कर दिखाने की कोशिश की गई है, जिससे राज्य की छवि पर असर पड़ सकता है.”

अरोड़ा ने कहा, ”हमने इसी आधार पर सोनी टीवी और अमिताभ बच्चन को कानूनी नोटिस भेजा है. हमारी मांग है कि विवादित सवाल और वीडियो को तुरंत हटाया जाए और पंजाब के लोगों से बिना शर्त माफी मांगी जाए. किसी एक राज्य को इस तरह निशाना बनाना सही नहीं है.”

वकील ने वीडियो को लेकर एक और अहम बात उठाई. उन्होंने आशंका जताई कि संभव है कि यह वीडियो आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) की मदद से तैयार किया गया हो. अगर जांच में ऐसा सामने आता है तो वीडियो बनाने वाले व्यक्ति के खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

बता दें कि ‘कौन बनेगा करोड़पति’ भारतीय टेलीविजन के लोकप्रिय क्विज शो में से एक है. इस शो की शुरुआत साल 2000 में हुई थी और अमिताभ बच्चन लंबे समय से इसके होस्ट हैं. यह शो ब्रिटिश क्विज शो ‘हू वॉन्ट्स टू बी अ मिलियनेयर?’ के भारतीय संस्करण पर आधारित है.

इस शो में प्रतियोगियों से सामान्य ज्ञान, इतिहास, विज्ञान, खेल, मनोरंजन और देश-दुनिया से जुड़े सवाल पूछे जाते हैं. हर सही जवाब के साथ प्रतियोगी इनामी राशि की सीढ़ी चढ़ता है और अंतिम सवाल तक पहुंचकर बड़ी रकम जीतने का मौका पाता है. सवालों का स्तर धीरे-धीरे कठिन होता जाता है. प्रतियोगियों को मुश्किल सवालों के जवाब देने के लिए लाइफलाइन का विकल्प भी मिलता है. शो में अमिताभ बच्चन प्रतियोगियों से सवाल पूछने के साथ उनसे बातचीत भी करते हैं.

–

पीके/पीएम

Share