Skip to content
Sunday, 22 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
राजनीति,राष्ट्रीय

पश्चिम बंगाल में महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल, प्रदेश अध्यक्ष ने सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

पश्चिम बंगाल में महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल, प्रदेश अध्यक्ष ने Government पर लगाए गंभीर आरोप

कोलकाता, 22 नवंबर . पश्चिम बंगाल में आवश्यक वस्तुओं की बढ़ती कीमतों के खिलाफ कांग्रेस ने सड़क पर उतरकर विरोध प्रदर्शन किया. प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष शुभंकर Government के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने राज्य के विभिन्न बाजारों में प्रदर्शन किया और बढ़ती महंगाई के खिलाफ आवाज उठाई.

प्रदर्शन के दौरान शुभंकर Government ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि पूरे पश्चिम बंगाल में आवश्यक वस्तुओं के दाम तेजी से बढ़े हैं. उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा, “आज प्याज का दाम क्या है, दालों का दाम क्या है, अदरक और लहसुन का दाम क्या है. इन सभी चीजों के दाम लगातार बढ़ रहे हैं, लेकिन इसके विरोध में Government की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा है.”

उन्होंने कहा कि भोजन की कीमतें इस कदर बढ़ गई हैं कि गरीब व्यक्ति के लिए भोजन खरीदना भी मुश्किल हो गया है. आम लोगों के घर का बजट पूरी तरह बिगड़ चुका है. उन्होंने बताया कि रोजाना कई लोग कांग्रेस कार्यालय और उनके घर आकर शिकायत करते हैं कि कांग्रेस को महंगाई के मुद्दे पर सड़क पर उतरकर विरोध करना चाहिए. इसी मांग पर कांग्रेस ने पूरे बंगाल में विरोध प्रदर्शन का आयोजन किया है.

शुभंकर Government ने कहा, “पहाड़ से लेकर सागर तक, राज्य के हर बाजार में कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन हो रहा है. उन्होंने कहा कि दाल और अन्य आवश्यक वस्तुओं के दाम बढ़ने से शाकाहारी लोगों के सामने सबसे बड़ी समस्या खड़ी हो गई है. उन्हें समझ नहीं आ रहा कि वे प्रोटीन कहां से प्राप्त करेंगे. भाजपा की नीतियों से आज यह साबित हो गया है कि वह हिंदू विरोधी रवैया अपना रही है क्योंकि वह लोगों की मूलभूत जरूरतों की अनदेखी कर रही है.”

उन्होंने भाजपा Government पर हमला बोलते हुए कहा कि Government बनने के बाद Government ने रचनात्मक तरीके से काम करने के बजाय विनाशकारी रवैया अपनाया है. उन्होंने कहा कि आज बेरोजगार नौजवानों का भविष्य अंधकार में है. Government को बने हुए छह महीने हो गए हैं लेकिन Government ने अब तक किसी को नौकरी नहीं दी है.

–

पीआईएम/पीएम

Share