Skip to content
Sunday, 22 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
राजनीति,दुर्घटना,राष्ट्रीय

कच्छ सड़क हादसे में हुई मौतों पर राष्ट्रपति, गृह मंत्री अमित शाह सहित अन्य नेताओं ने जताया शोक

कच्छ सड़क हादसे में हुई मौतों पर President, गृह मंत्री अमित शाह सहित अन्य नेताओं ने जताया शोक

New Delhi, 22 नवंबर . Gujarat के कच्छ में हुए सड़क हादसे में मौतों पर President द्रौपदी मुर्मु, गृह मंत्री अमित शाह और उत्तराखंड व Madhya Pradesh के Chief Minister ने दुख जताया है.

President द्रौपदी मुर्मु ने एक्स पोस्ट में कहा, “कच्छ, Gujarat में हुई सड़क दुर्घटना में लोगों की मृत्यु का समाचार अत्यंत दुःखद है. मैं मृतकों के सभी शोक-संतप्त परिवारजनों के प्रति गहन शोक संवेदनाएं व्यक्त करती हूं.”

गृह मंत्री अमित शाह ने एक्स पर पोस्ट किया, “Gujarat के कच्छ में हुई सड़क दुर्घटना अत्यंत दुःखद है. इस हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं. ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें और घायलों को शीघ्र स्वस्थ करें.”

उत्तराखंड के Chief Minister पुष्कर सिंह धामी ने एक्स पर लिखा, “Gujarat के कच्छ में हुई हृदयविदारक दुर्घटना में कई लोगों के असमय काल-कवलित होने का समाचार अत्यंत पीड़ादायक है. ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत जनों की आत्मा को श्रीचरणों में स्थान और शोक संतप्त परिजनों को संबल एवं धैर्य प्रदान करें.”

Madhya Pradesh के Chief Minister मोहन यादव ने एक्स पोस्ट में कहा, “Gujarat के कच्छ में हुए दुर्भाग्यपूर्ण सड़क हादसे में कई लोगों की मृत्यु का समाचार अत्यंत दुखद है. मृतकों को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं. शोकाकुल परिजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं. बाबा महाकाल से प्रार्थना है कि दिवंगतों को अपने श्रीचरणों में स्थान दें, परिजनों को यह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें तथा घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ दें.”

दिल्ली की Chief Minister रेखा गुप्ता ने एक्स पर लिखा, “Gujarat के कच्छ में हुई दुर्भाग्यपूर्ण दुर्घटना में जनहानि का समाचार अत्यंत दुखद एवं पीड़ादायक है. इस कठिन समय में मेरी गहरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं. ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें.”

कच्छ पश्चिम के Police अधीक्षक (एसपी) विकास सुंडा ने बताया, “21 नवंबर को रात 9:30 बजे से 10:00 बजे के बीच, भुज-खावड़ा हाईवे पर वेकारिया के पास खावड़ा से भुज की ओर आ रही एक कार और भुज से खावड़ा की ओर जा रहे एक ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हो गई.

उन्होंने कहा कि शुरुआती जांच से ऐसा लगता है कि यह टक्कर तब हुई जब कार किसी वाहन को ओवरटेक कर रही थी. हादसे में कार में सवार सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. Police की टीम तुरंत मौके पर पहुंची, एम्बुलेंस बुलाई और घायलों को वहां से निकालने की कोशिश की. इस हादसे में कार में सवार सभी सात लोगों की मौत हो गई, जिनमें दो पुरुष, दो महिलाएं और तीन बच्चे शामिल थे. मामले की विस्तृत जांच की जा रही है और फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (एफएसएल) की टीम भी मौके का मुआयना कर रही है.

–

ओपी/एएस

Share