देव दीपावली पर गंगा में लागू होगा लेन सिस्टम, सुरक्षा में तैनात रहेंगी एनडीआरएफ की नौ टीमें

वाराणसी, 22 नवंबर . देव दीपावली और कार्तिक पूर्णिमा पर गंगा घाटों पर लाखों श्रद्धालुओं और पर्यटकों की भीड़ को देखते हुए जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं. 24 नवंबर को आयोजित होने वाले देव दीपावली पर्व के दौरान गंगा में नावों की आवाजाही नियंत्रित करने के लिए लेन मैनेजमेंट सिस्टम लागू किया जाएगा.
इसके तहत राजघाट से अस्सी घाट तक गंगा में नावों के आने और जाने के लिए अलग-अलग लेन निर्धारित की जाएगी. सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए एनडीआरएफ की नौ टीमें, पीएसी की एक फ्लड कंपनी और जल Police के 50 जवान तैनात रहेंगे.
Sunday को अस्सी घाट पर प्रशासन की ओर से 84 घाटों के नाविकों और नाव संचालकों के साथ बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता अपर Police उपायुक्त वैभव बांगर ने की. इस दौरान नाविकों को लेन मैनेजमेंट सिस्टम और सुरक्षा संबंधी नियमों की जानकारी दी गई.
अपर Police उपायुक्त वैभव बांगर ने पत्रकारों से बात करते हुए बताया कि नमो घाट से अस्सी घाट की ओर आने वाली नावें गंगा के पक्के घाटों की तरफ निर्धारित लेन में चलेंगी. वहीं, अस्सी घाट से नमो घाट की ओर जाने वाली नावों को रेती की तरफ वाली लेन का इस्तेमाल करना होगा. गंगा के बीचोंबीच विभाजन करके दोनों दिशाओं के लिए अलग-अलग लेन बनाई जाएगी. इससे नावों की आवाजाही व्यवस्थित रहेगी और आमने-सामने होने वाली टक्कर की आशंका कम होगी.
उन्होंने बताया कि देव दीपावली पर जलक्षेत्र की निगरानी के लिए एनडीआरएफ की नौ टीमें, पीएसी की एक फ्लड कंपनी, जल Police की चार नावें और 50 जल Policeकर्मियों की तैनाती की जाएगी. इसके अलावा, निजी गोताखोर भी मुस्तैद रहेंगे. सभी टीमें लगातार निगरानी करेंगी, ताकि किसी भी आपात स्थिति में तत्काल राहत और बचाव कार्य शुरू किया जा सके.
बैठक में नाविकों को सख्त निर्देश दिए गए कि प्रत्येक यात्री के लिए लाइफ जैकेट पहनना अनिवार्य होगा. नावों में निर्धारित क्षमता से अधिक यात्रियों को बैठाने पर कार्रवाई की जाएगी. नाव चलाते समय किसी भी यात्री को खड़े होने की अनुमति नहीं होगी. प्रत्येक नाव पर दो कुशल नाविकों की मौजूदगी अनिवार्य रहेगी. साथ ही लाइफ जैकेट, रस्सी, बल्ली और लाइफ बॉय रिंग जैसे जीवनरक्षक उपकरण रखना जरूरी होगा.
इसके साथ ही नाबालिगों को नाव चलाने की अनुमति नहीं होगी. शराब पीकर नाव चलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. बिना अनुमति नावों पर डीजे बजाने, पटाखे चलाने और ज्वलनशील सामग्री रखने पर भी प्रतिबंध रहेगा. प्रशासन ने नाविकों से अपील की है कि वे निर्धारित सुरक्षा मानकों का पालन करें और श्रद्धालुओं की सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करने में सहयोग करें.
–
एसएके/एबीएम


