ट्रेन से मुंबई आए, चोरी की बाइक से चेन झपटी, फिर ट्रेन से भागे राजस्थान; दो आरोपी गिरफ्तार

Mumbai , 22 नवंबर . Mumbai में चेन स्नैचिंग की वारदातों को अंजाम देने वाले एक गिरोह का बांद्रा Police ने भंडाफोड़ किया है. Police ने Rajasthan के भिलवाड़ा में कार्रवाई कर दो आरोपियों को पकड़ा है, जिनमें एक विधि से संघर्षरत बालक भी शामिल है. आरोपियों के पास से सात सोने की चेन बरामद की गई हैं, जिनका कुल वजन 65 ग्राम 790 मिलीग्राम और कीमत 7,97,520 रुपये बताई गई है. इस कार्रवाई से Mumbai में चेन स्नैचिंग के छह मामले सुलझे हैं.
Police जांच में सामने आया कि आरोपी ट्रेन से Rajasthan के भिलवाड़ा से Mumbai आते थे. यहां पहुंचकर वे बाइक चोरी करते और उसी बाइक से शहर के अलग-अलग इलाकों में महिलाओं को निशाना बनाकर चेन झपटते थे. वारदातों को अंजाम देने के बाद चोरी की बाइक छोड़कर ट्रेन से ही Rajasthan वापस भाग जाते थे.
मामले की शुरुआत 15 नवंबर 2026 को बांद्रा पश्चिम में हुई चेन स्नैचिंग की वारदात से हुई. शाम करीब 7:40 बजे सेंट सेबेस्टियन रोड पर ओलार बिल्डिंग के पास यूनियन बैंक के सामने 48 वर्षीय पल्लवी अरविंद वाघेला अपने पति के साथ पैदल जा रही थीं. इसी दौरान बाइक पर सवार दो अज्ञात आरोपियों ने उनके गले से करीब छह ग्राम वजन की सोने की चेन झपट ली और फरार हो गए.
पीड़िता की शिकायत पर बांद्रा Police थाने में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई. Police ने तकनीकी जांच और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान की और उनके भिलवाड़ा, Rajasthan से जुड़े होने का पता लगाया.
जांच में सामने आए गिरोह के तौर-तरीकों के आधार पर बांद्रा Police की अपराध प्रकटीकरण टीम 17 नवंबर को Rajasthan के भिलवाड़ा पहुंची. तलाश के दौरान Police ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. उसे भिलवाड़ा के पुर Police थाने में हिरासत में लेने के बाद स्थानीय अदालत में पेश किया गया, जहां से Mumbai ले जाने के लिए ट्रांजिट रिमांड मंजूर किया गया.
पूछताछ में गिरफ्तार आरोपी ने अपने साथी के बारे में जानकारी दी, जो भिलवाड़ा के सुभाष नगर का रहने वाला था और विधि से संघर्षरत बालक है. Police ने उसे भी हिरासत में लेकर बाल न्यायालय मंडल, पालडी में पेश किया, जहां से ट्रांजिट रिमांड मिलने के बाद उसे Mumbai लाया गया. Mumbai पहुंचने पर गिरफ्तार आरोपी को अदालत में पेश कर Police कस्टडी रिमांड मांगा गया, जबकि नाबालिग को बाल न्यायालय, डोंगरी के समक्ष पेश करने के बाद बाल सुधार गृह, डोंगरी में सुरक्षित अभिरक्षा में भेज दिया गया.
Police ने आरोपियों के पास से कुल सात सोने की चेन बरामद की हैं. इनका वजन 65 ग्राम 790 मिलीग्राम और बाजार मूल्य 7,97,520 रुपये है. Police के मुताबिक, इस कार्रवाई से बांद्रा Police थाने में दर्ज एक, विलेपार्ले Police थाने में दर्ज तीन, अंधेरी Police थाने में दर्ज एक और शिवाजी पार्क Police थाने में दर्ज एक चेन स्नैचिंग का मामला सुलझा है.
जांच में यह भी सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ Mumbai और Rajasthan में चोरी, जबरी चोरी, हत्या के प्रयास और चोट पहुंचाने जैसे अपराधों से जुड़े कुल नौ मामले पहले से दर्ज हैं.
इस कार्रवाई को अपर Police आयुक्त, पश्चिम प्रादेशिक विभाग अभिनव देशमुख, Police उपायुक्त पश्चिम परिमंडल-2 डॉ. मोहित कुमार गर्ग, Police उपायुक्त पश्चिम परिमंडल-3 एवं अतिरिक्त प्रभार परिमंडल-2 दत्ता नलावडे और सहायक Police आयुक्त बांद्रा विभाग अधिकारराव पोल के मार्गदर्शन में अंजाम दिया गया.
–
डीएससी


