नशा मुक्त हरियाणा के लिए मैराथन आयोजित कर रही सरकार, नशा फैलाने वालों की 94 करोड़ की संपत्ति सीज: सीएम सैनी

सिरसा, 22 नवंबर . Haryana के Chief Minister नायब सिंह सैनी ने कहा कि राज्य Government नशा मुक्त Haryana बनाने के उद्देश्य से लगातार अभियान चला रही है. Haryana उदय कार्यक्रम के तहत प्रदेश के हर जिले में मैराथन का आयोजन किया जाता है, जिसमें लाखों युवा रजिस्ट्रेशन कर भाग लेते हैं. उन्होंने कहा कि Government ने नशा फैलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए करीब 94 करोड़ रुपये की संपत्ति सीज की है.
सिरसा में Chief Minister नायब सिंह सैनी ने कहा कि Government का मुख्य उद्देश्य Haryana को नशा मुक्त बनाना है. इसके लिए युवाओं को जागरूक करने के साथ-साथ नशे के कारोबार में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई भी की जा रही है. उन्होंने कहा कि नशे को रोकने के लिए Government ने संकल्प सोसाइटी बनाई है और एक टास्क फोर्स का भी गठन किया है. Government नशे के खिलाफ अभियान को प्रभावी तरीके से आगे बढ़ाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है.
Chief Minister ने सिरसा के किन्नू को जीआई टैग मिलने पर किसानों को बधाई दी. उन्होंने कहा कि इस बार किन्नू की बंपर फसल हुई है और किसानों को अच्छे भाव भी मिले हैं. किसानों ने धान के साथ उन्हें सम्मानित किया, जिसके लिए उन्होंने किसानों का आभार व्यक्त किया.
इससे पहले, Haryana के Chief Minister नायब सिंह सैनी ने Thursday को चंडीगढ़ में पंजाब की राजनीति को लेकर कहा था कि पंजाब को मजबूत और दूरदर्शी नेतृत्व की जरूरत है. उन्होंने दावा किया था कि पंजाब के लोगों ने Prime Minister Narendra Modi के नेतृत्व में भाजपा को सत्ता में लाने का मन बना लिया है. चंडीगढ़ में आयोजित कार्यक्रम के दौरान Chief Minister ने विभिन्न Political दलों के बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं के भाजपा में शामिल होने का स्वागत किया था और उनके प्रति आभार व्यक्त किया था.
पंजाब की आम आदमी पार्टी (आप) Government पर निशाना साधते हुए सैनी ने आरोप लगाया था कि राज्य में Government केवल बयानबाजी और खोखले वादों के सहारे चल रही है. उन्होंने कहा था कि लोगों की समस्याओं का समाधान करने के बजाय Government उन्हें चुटकुलों से मनोरंजन करने में लगी है. सैनी ने दावा किया था कि पंजाब के सभी वर्गों के लोग मौजूदा Government से निराश हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि आप Government ने राज्य को बढ़ते कर्ज और आर्थिक बदहाली की ओर धकेल दिया है.
उन्होंने कांग्रेस पर भी पंजाब में दशकों तक वंशवादी राजनीति, भ्रष्टाचार और गुटबाजी को बढ़ावा देने का आरोप लगाया था. आगामी विधानसभा चुनावों का जिक्र करते हुए Chief Minister ने विश्वास जताया था कि पंजाब के लोग झूठ, छल और खोखले प्रचार पर आधारित Government को सत्ता से बाहर करेंगे. सैनी ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के वर्ष 2029 तक पंजाब को नशा मुक्त बनाने के संकल्प का भी उल्लेख किया था. उन्होंने कहा था कि नशे के खिलाफ लड़ाई प्राथमिकता बनी रहनी चाहिए.
Chief Minister ने कहा था कि डबल इंजन Government की ताकत से पंजाब में नए उद्योग स्थापित किए जा सकते हैं, विकास को गति दी जा सकती है और युवाओं के लिए रोजगार के अवसर पैदा किए जा सकते हैं. उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों से एकजुट होकर आगामी विधानसभा चुनाव में पंजाब में Government बदलने के लिए काम करने का आह्वान किया था.
–
डीएससी


