न्यूजीलैंड की धरती पर भारतीय बल्लेबाजों का जलवा, नाम जुड़ी ऐतिहासिक उपलब्धि

वेलिंग्टन, 22 नवंबर . India और न्यूजीलैंड के बीच पहला टेस्ट मैच बेसिन रिजर्व में खेला जा रहा है. टेस्ट मैच का चौथा दिन पूरी तरह से भारतीय बल्लेबाजों के नाम रहा. टीम इंडिया ने अपनी पहली पारी 720/9 के स्कोर पर घोषित की. भारतीय बल्लेबाजों ने इस पारी में ऐतिहासिक मुकाम हासिल किया.
दरअसल, इस टेस्ट मैच की पहली पारी में भारतीय टीम के टॉप 5 बल्लेबाजों ने 50 या उससे ज्यादा रनों की पारी खेली. भारतीय क्रिकेट के इतिहास में यह पहला मौका है, जब विदेशी सरजमीं पर टेस्ट मैच की एक पारी में India के पांच बल्लेबाजों ने 50 रनों का आंकड़ा पार किया है. सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने 89 गेंदों में 5 रनों की दमदार पारी खेली, तो केएल राहुल कमाल की फॉर्म में दिखाई दिए और उन्होंने 136 रनों की यादगार पारी खेली.
नंबर तीन पर उतरे देवदत्त पडिक्कल ने 10 चौकों की मदद से 80 रन बनाए. वहीं, शुभमन गिल ने 146 गेंदों में 9 चौके और 2 छक्कों की मदद से 98 रन बनाए. विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत शतक लगाने में सफल रहे और उन्होंने 153 गेंदों में 128 रन बनाए. अपनी इस पारी में पंत ने 10 चौके और 6 छक्के लगाए. ध्रुव जुरेल भी बेहतरीन लय में नजर आए और उन्होंने 79 गेंदों में 78 रन बनाए. अपनी इस पारी में जुरेल ने 7 चौके और एक छक्का लगाया. अंशुल कंबोज ने 38 और वॉशिंगटन सुंदर ने 24 रनों का योगदान दिया.
भारतीय टीम ने क्रिकेट के सबसे लंबे फॉर्मेट में पांचवीं बार 700 रनों का आंकड़ा पार किया. यह टीम इंडिया का टेस्ट में तीसरा सबसे बड़ा स्कोर भी है. इसके साथ ही यह न्यूजीलैंड के खिलाफ किसी भी टीम द्वारा एक पारी में बनाया गया सबसे बड़ा स्कोर भी है. वहीं, यह न्यूजीलैंड की सरजमीं पर यह टेस्ट क्रिकेट की एक पारी में बनाया गया सर्वाधिक स्कोर है. भारतीय टीम की ओर से इस पारी में कुल सात 50 या उससे ज्यादा रनों की साझेदारी हुई, जो एक नया वर्ल्ड रिकॉर्ड है.
–
एसएम/पीएम


