प्रतिबंधित नक्सली संगठन पीएलएफआई के नाम पर लेवी मांगने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

खूंटी, 22 नवंबर . खूंटी Police ने प्रतिबंधित Naxalite संगठन पीएलएफआई (पीपुल्स लिबरेशन फ्रंट ऑफ इंडिया) के नाम पर लेवी मांगने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया है. दोनों की गिरफ्तारी 21 नवंबर को संयुक्त छापेमारी अभियान के दौरान रनिया थाना क्षेत्र से की गई. Police के अनुसार, आरोपी एक आवासीय विद्यालय और सड़क निर्माण स्थल पर पीएलएफआई के नाम का पर्चा फेंककर लेवी मांगने की घटनाओं में शामिल थे.
खूंटी के एसपी ऋषभ गर्ग ने Sunday को प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि 13 नवंबर को तपकरा थाना क्षेत्र के कमड़ा मोड़ के पास स्थित एक आवासीय विद्यालय में और 15 नवंबर को पश्चिमी सिंहभूम जिले के आनंदपुर थाना क्षेत्र में वीकेएस सड़क निर्माण कार्यस्थल पर कुछ अपराधियों ने पीएलएफआई के नाम का पर्चा फेंककर लेवी की मांग की थी.
इन घटनाओं के बाद तोरपा के एसडीपीओ के नेतृत्व में तपकरा, रनिया और आनंदपुर थानों की संयुक्त टीम गठित की गई थी. टीम लगातार छापेमारी कर रही थी. एसपी के मुताबिक, 21 नवंबर को Police को गुप्त सूचना मिली कि तीन लोग बिना नंबर प्लेट वाली पल्सर मोटरसाइकिल से jaipur, केलो की ओर से रनिया आ रहे हैं. सूचना का सत्यापन करने के बाद Police टीम ने कार्रवाई की और मौके से दो लोगों को पकड़ लिया.
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान संजू मांझी और अंकुश बागे के रूप में हुई है. दोनों खूंटी जिले के रनिया थाना क्षेत्र के केलो गांव के निवासी हैं. Police का दावा है कि पूछताछ के दौरान दोनों आरोपियों ने लेवी मांगने की घटनाओं में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है. ये मामले तपकरा थाना कांड संख्या 10/26 और आनंदपुर थाना कांड संख्या 20/26 से जुड़े हैं.
Police ने दोनों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है. एसपी ने बताया कि इन घटनाओं में शामिल अन्य आरोपियों की भी पहचान कर ली गई है. उनकी गिरफ्तारी के लिए Police लगातार छापेमारी कर रही है. मामले की जांच जारी है.
–
एसएनसी/एएस


