Skip to content
Sunday, 22 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
राजनीति,राष्ट्रीय

सपा शासनकाल में युवाओं को गुलाम बनाकर रखता था सैफई सिंडिकेट और उसका माफिया तंत्र: ओपी राजभर

सपा शासनकाल में युवाओं को गुलाम बनाकर रखता था सैफई सिंडिकेट और उसका माफिया तंत्र: ओपी राजभर

Lucknow, 22 नवंबर . उत्तर प्रदेश Government के कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर तीखा निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव की भाषा गुंडागर्दी वाली है. सपा की मानसिकता Governmentी कर्मचारियों को गुलाम समझने की रही है. अखिलेश यादव Police अधिकारियों को अपमानित करते हैं, जो Governmentी नौकरी की तैयारी कर रहे लाखों युवाओं का मनोबल तोड़ती है.

ओपी राजभर ने social media पोस्ट में अखिलेश के बयानों ‘इसको उड़वा दूंगा’, ‘उसको उठवा लूंगा’ और ‘Police से स्टेपनी बदलवाऊंगा’ का जिक्र करते हुए कहा कि अच्छी संगत से ही अच्छी भाषा आती है. उन्होंने कहा कि सपा प्रमुख की बड़ी-बड़ी डींगों पर उनके लोफर लोडर ही तालियां बजा सकते हैं. राजभर ने अखिलेश को रामपुर वाले चचाजान (आजम खान) से एक्सपर्ट एडवाइस लेने की सलाह दी.

उन्होंने कहा कि दस साल पहले आजम खान भी अखिलेश जैसे ही थे. Governmentी कर्मचारियों को गुलाम समझते थे, Police से अपनी भैंस ढुंढवाते थे और Governmentी कर्मचारियों को ‘तनखइया’ कहते थे. राजभर ने कहा कि दस साल बाद भी आजम खान की जुबान पूरी तरह नहीं बदली लेकिन नरम जरूर हुई है. उन्होंने अखिलेश से सवाल किया कि क्या आजम खान आज भी Governmentी कर्मचारियों को ‘तनखइया’ समझते हैं और क्या उनसे जूते साफ कराएंगे.

ओपी राजभर ने कहा कि प्रदेश में लाखों युवा मेहनत और लगन से Governmentी नौकरी पाने की तैयारी कर रहे हैं. ऐसे में Police और कर्मचारियों को लेकर धमकी भरी भाषा उनका मनोबल गिराती है. उन्होंने कहा कि यूपी के युवा भूले नहीं हैं कि किस तरह सपा शासनकाल में पूरे Governmentी सिस्टम को सैफई सिंडिकेट और उसका माफियातंत्र गुलाम बनाकर रखता था. Governmentी नौकरी वाले ‘तनखइया’ और ‘गुलाम’ समझे जाते थे.

ओपी राजभर ने कहा कि योगी Government में उत्तर प्रदेश Police में बड़ी संख्या में युवा अपनी मेहनत और योग्यता के दम पर भर्ती हुए हैं. वे कानून-व्यवस्था बनाए रखने और लोगों की मदद करने के लिए काम कर रहे हैं. यूपी में माफियाराज अब समाप्त हो चुका है. उन्होंने अखिलेश को चेतावनी दी कि Governmentी कर्मचारियों को अपना गुलाम समझने और उनसे मनमाने तरीके से काम कराने का सपना अब छोड़ दीजिए.

–

विकेटी/पीएम

Share